{"_id":"60dab7e08ee8115abc64c905","slug":"petrol-and-diesel-price-rise-in-the-country-gujarat-ngo-opt-an-unique-way-to-protest-against-rising-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध: गुजरात में संस्था ने खरीदे एक लीटर के 300 कूपन, कहा- वंदे मातरम कहिए और तेल मुफ्त ले जाइए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विरोध: गुजरात में संस्था ने खरीदे एक लीटर के 300 कूपन, कहा- वंदे मातरम कहिए और तेल मुफ्त ले जाइए
Tue, 29 Jun 2021 11:34 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:34 AM IST
सार
देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। तेल की बढ़ती कीमतों का विरोध करने के लिए गुजरात की एक संस्था ने अनोखा तरीका अपनाया है और मुफ्त में तेल बांटने का एलान किया है। हालांकि तेल लेने से पहले लोगों को भारत माता की जय जैसे नारे लगाने होंगे।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : iStock
विस्तार
देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। देश में कई जगह तो ऐसी हैं, जहां पेट्रोल और डीजल का दाम शतक लगा चुका है और कई दिनों से 100 रुपये के स्तर के ऊपर ही बिक रहा है। ऐसे में तेल की बढ़ती कीमतों का विरोध भी किया जा रहा है। गुजरात में भी पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का विरोध किया जा रहा है, हालांकि यहां अलग से विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
विज्ञापन
गुजरात के वडोदरा में एक संस्था ने तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। यहां टीम रिवॉल्यूशन संस्था ने मुफ्त में 300 लीटर तेल बांटने का एलान किया है। हालांकि संस्था ने बस एक शर्त रखी है कि वो ये- पेट्रोल लेने से पहले भारत माता की जय और वंदे मातरम बोलना होगा।
विज्ञापन
सोमवार को वडोदरा में एक पेट्रोल पंप पर सुबह 11 बजे से विरोध स्वरूप यह स्कीम शुरू की गई। संस्था के प्रमुख स्वेजल व्यास का कहना है कि इस विरोध में आम जनता के साथ राजनैतिक दल के कार्यकर्ता भी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमने एक लीटर पेट्रोल के लिए 300 कूपन लिए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को भी भारतीय बाजार में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। 29 जून को पेट्रोल और 29 पैसा महंगा हो गया और डीजल के दामों में 28 पैसे का इजाफा किया गया है। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 98.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है, वहीं डीजल की कीमत 89.18 रुपये प्रति लीटर की ऊंचाई पर है।
इसके अलावा भोपाल, बंगलूरू और पटना में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार चली गई है। वहीं मुंबई में भी पेट्रोल 104 रुपये प्रति लीटर की कीमत से बिक रहा है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 99.80 रुपये है। मौजूदा समय में भोपाल में पेट्रोल की कीमत 107 रुपये प्रति लीटर है, जो कि सबसे ज्यादा है।