फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petition: Parambir Singh reaches Supreme Court, pleading for investigation outside Maharashtra, hearing on Tuesday

याचिका: परमबीर सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, महाराष्ट्र के बाहर जांच कराने की गुहार, मंगलवार को सुनवाई

Mon, 17 May 2021 09:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 17 May 2021 09:11 PM IST
सार

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने कई जांचें शुरू कराई हैं। इससे पहले उन्होंने तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ मासिक वसूली का लक्ष्य देने का आरोप लगाया था।
 

विज्ञापन
Petition: Parambir Singh reaches Supreme Court, pleading for investigation outside Maharashtra, hearing on Tuesday
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी व मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें उनके खिलाफ महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की सभी जांचों को राज्य के बाहर स्थानांतरित करने की गुहार लगाई गई है। सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई करेगा।

विज्ञापन


परमबीर सिंह का कहना है कि जब से उन्होंने महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख द्वारा 100 करोड़ रुपये मासिक जबरन वसूली का लक्ष्य दिए जाने का आरोप लगाया है, तब से उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। सिंह ने आरोप लगाया कि जब तक वह देशमुख के खिलाफ अपनी शिकायत वापस नहीं लेंगे तब तक उन्हें फंसाया जाता रहेगा। 
विज्ञापन


सीबीआई को सौंप दें जांच
सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी रिट याचिका में परमबीर सिंह ने गुहार लगाई है कि उनके खिलाफ शुरू की गई जांच सीबीआई को सौंप दी जाए। मालूम हो कि सीबीआई पहले से ही पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख के खिलाफ आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed