फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petition filed in Supreme Court seeking constitution of commission to investigate violent demonstrations of farmers

किसानों के हिंसक प्रदर्शन की जांच के लिए आयोग गठित करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Thu, 28 Jan 2021 04:14 AM IST
Kuldeep Singh राजीव सिन्हा, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
राजीव सिन्हा, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 28 Jan 2021 04:14 AM IST
विज्ञापन
Petition filed in Supreme Court seeking constitution of commission to investigate violent demonstrations of farmers
supreme court - फोटो : पीटीआई

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा की जांच के लिए एक सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोग के गठन की गुहार लगाई गई है। वकील विशाल तिवारी द्वारा दायर इस याचिका में कहा गया है कि 26 जनवरी को हुई हिंसा और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के लिए जो लोग व संगठन जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश  दिया जाए।

विज्ञापन


मालूम हो कि तीन कृषि कानूनों को रद्द करने में आमदा किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली में राजधानी में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान सड़क पर अराजक स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पुलिस के साथ हिंसक झड़प करने के बाद उन्होंने लाल किले पर एक धर्म विशेष का झंडा भी लगा दिया गया था।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन में 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया जाए जो साक्ष्यों को इकट्ठा करे और सुप्रीम कोर्ट के सामने जांच रिपोर्ट पेश करें। याचिका में कहा गया है कि आयोग में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज के अलावा हाईकोर्ट के दो सेवानिवृत्त जज होने चाहिएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed