{"_id":"5fa1daae57823600353977c8","slug":"petition-file-in-supreme-court-for-early-hearing-on-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद-370 मामले पर जल्द सुनवाई के लिए याचिका दायर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनुच्छेद-370 मामले पर जल्द सुनवाई के लिए याचिका दायर
Wed, 04 Nov 2020 05:15 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 04 Nov 2020 05:15 AM IST
विज्ञापन
Article 370
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर अनुच्छेद-370 को खत्म किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर जल्द सुनवाई की गुहार लगाई गई है। याचिका में कहा गया है कि अनुच्छेद-370 को खत्म किए जाने के बाद केंद्र सरकार अन्य बदलाव की ओर बढ़ रही है, ऐसे में मामले की सुनवाई जल्द की जानी चाहिए।
विज्ञापन
वकील शाकिर शब्बीर द्वारा दायर इस याचिका में कहा गया है कि जल्द सुनवाई न होने के कारण जम्मू कश्मीर में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने हाल में फैसला किया है कि जम्मू -कश्मीर में बाहर के लोग जमीन खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
अगर इसी तरह से समय बीतता रहा तो आने वाले समय में याचिका का मतलब नहीं रह जाएगा। केंद्र सरकार, अपने तमाम कामों से स्थिति को जोखिम में डाल रही है। मालूम हो कि अनुच्छेद-370 को खत्म किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई है। जिन पर कोर्ट ने केंद्र सरकार को गत वर्ष नोटिस जारी किया था। इस मामले की सुनवाई के लिए संविधान पीठ का गठन किया गया है। जस्टिस एनवी रमन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ इन मामले की सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन