{"_id":"598165784f1c1bf2418b48fc","slug":"pet-dog-was-handed-a-brutal-death-for-barking-in-defence-of-its-master","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक के बचाव में आया कुत्ता, पड़ोसी ने क्रिकेट बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मालिक के बचाव में आया कुत्ता, पड़ोसी ने क्रिकेट बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 02 Aug 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
चेन्नई के लॉयड रोड एरिया में पालतु जानवार से बर्बरता की एक खौफनाक घटना कैमरे में कैद हुई। इस घटना में युवक ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर अपने पड़ोसी की कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया। इस पूरी घटना में पड़ोसी के कुत्ते की गलती इतनी थी कि वह युवक पर भौंक रहा था।
विज्ञापन
युवक ने बताया कि पड़ोसी का कुत्ता उस पर और उसके बेटे पर भौक रहा था, जिसके बाद युवक ने उसे मार दिया। दरअसल, अरुमुगम और कुत्ते के मालिक के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। इसी बीच कुत्ता अपने मालिक के बचाव में आ गया और अरुमुगम पर भौंकने लगा। जिसके बाद गुस्साए अरुमुगम ने उसे क्रिकेट बैट से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
कुत्ते की मौत के बाद मालिक ने अपने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया और वह पुलिस स्टेशन पहुंचा। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई भी शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया।
विज्ञापन