फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   person started doing strange things by climbing on flyover raining notes with both hands Video Viral

Video: फ्लाईओवर पर चढ़कर दोनों हाथों से नोट बरसाने लगा शख्स, बटोरने के लिए जुट गई भीड़, पुलिस खोज में जुटी

Tue, 24 Jan 2023 02:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 24 Jan 2023 02:26 PM IST
सार

मामला बेंगलुरु सिटी मार्केट के पास फ्लाईओवर का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा शख्स कौन है, इसका अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है।

विज्ञापन
person started doing strange things by climbing on flyover raining notes with both hands Video Viral
नोट बरसाने वाला शख्स - फोटो : Social Media

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स अजीबोगरीब हरकत करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एख शख्स फ्लाइओवर पर चढ़कर दस रुपये के नोट बरसा रहा है। उसके पास नोट के कई बंडल थे। एक एक कर वह बंडल खोलता गया और नोट बरसाता गया। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मामला बेंगलुरु सिटी मार्केट के पास फ्लाईओवर का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा शख्स कौन है, इसका अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। दूसरी ओर, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये शख्स आखिर कौन था? उसने ऐसी हरकत क्यों की? 

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स फ्लाईओवर से नोट बरसा रहा है। नीचे खड़ी भीड़ उन नोटों को उठा रही है। जब शख्स ने नोट बरसाना शुरू किया तो वहां कई लोग एकत्रित हो गए। सभी लोग नोट उठाने में लग गए। 

हालांकि यह पहला मामला नहीं है। इसी तरह का मामला पिछले साल हैदराबाद से भी सामने आया था। यहां एक व्यक्ति ने हवा में पांच सौ रुपये के कई नोट बरसाए। इस घटना का भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। 

वायरल वीडियो में देखा गया था कि एक कुर्ता-पायजामा पहने शख्स ऊंची जगह पर खड़ा होकर पांच सौ के नोट बरसा रहा है। नीचे खड़ी भीड़ नोटों को उठा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed