फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People spent 43 crore years on smartphones in 365 days

खत्म हो रहा बड़ी स्क्रीन का इस्तेमाल: लोगों ने 365 दिन में स्मार्टफोन पर बिता दिए 43 करोड़ साल, इन देशों में सबसे ज्यादा

Mon, 17 Jan 2022 05:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 17 Jan 2022 05:46 AM IST
सार

ब्रिटेन में 2021 तक प्रतिदिन फोन पर बिताया गया औसत समय चार घंटे था, जो साल के वैश्विक औसत 4.8 घंटे से कम था। वहां मोबाइल का इस्तेमाल 2019 में रोजाना तीन घंटे और 2020 में 3.7 घंटे प्रतिदिन से बढ़ गया है। 

विज्ञापन
People spent 43 crore years on smartphones in 365 days
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना काल में लोगों की दुनिया मोबाइल तक सीमित हो गई लगती है। दुनियाभर में लोगों के मोबाइल इस्तेमाल करने के लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। एप एनी की स्टेट ऑफ मोबाइल रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनियाभर में लोगों ने 2021 में मोबाइल पर रिकॉर्ड 3.8 लाख करोड़ घंटे बिताए हैं। यानी मोबाइल यूजर्स ने महज 365 दिन में मोबाइल पर 43,35,02, 300 साल बिता दिए। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, लोग रोजाना औसतन 4.8 घंटे मोबाइल फोन पर बिता रहे हैं। यह अवधि उनके जागने के घंटों की लगभग एक तिहाई है। ब्रिटेन में 2021 तक प्रतिदिन फोन पर बिताया गया औसत समय चार घंटे था, जो साल के वैश्विक औसत 4.8 घंटे से कम था। वहां मोबाइल का इस्तेमाल 2019 में रोजाना तीन घंटे और 2020 में 3.7 घंटे प्रतिदिन से बढ़ गया है। 
विज्ञापन


खत्म हो रहा बड़ी स्क्रीन का इस्तेमाल 
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 रिकॉर्ड ब्रेकिंग  था क्योंकि यूजर मोबाइल लाइफस्टाइल को अपनाना और बड़ी स्क्रीन से दूरी बनाना जारी रखे हुए हैं। एप एनी के सीईओ थियोडोर क्रांत्ज ने कहा कि बड़ी स्क्रीन का इस्तेमाल धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। मोबाइल समय बिताने, डाउनलोड करने और कमाई समेत लगभग हर श्रेणी में रिकॉर्ड तोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेटिंग एप पर खर्च कर दिए 4.2 अरब डॉलर
पिछले साल लोगों ने डेटिंग एप पर 4.2 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च किए। यह आंकड़ा 2020 की तुलना में 55 फीसदी ज्यादा है। वैसे पिछ साल दुनियाभर में मोबाइल यूजर्स ने सिर्फ सारे एप पर 170 अरब डॉलर खर्च किए हैं। यह 2020 के मुकाबले 19 फीसदी ज्यादा है।

भारत में 44.8 करोड़ यूजर्स 
भारतीय औसतन लगभग 2.25 घंटे सोशल मीडिया पर बिताते हैं , जो वैश्विक औसत प्रतिदिन 2.5 घंटे से थोड़ा कम है। भारत में सोशल मीडिया यूजर्स की संख्या 2021 में 44.8 करोड़ हो गई। इंटरनेट यूजर्स की संख्या 62.4 करोड़ हो गई है , जो भारत की जनसंख्या का 45 फीसदी है।


इन देशों में सबसे ज्यादा 
ब्राजील, इंडोनेशिया और द. कोरिया के लोगों ने मोबाइल पर एक दिन में 5 घंटे समय बिताए। इसके बाद मैक्सिको, भारत और जापान हैं। अमेरिकी 4.1 घंटे मोबाइल पर बिताते हैं, जो टीवी देखने के समय (3.1 घंटे) से ज्यादा है। 

एफबी, टिकटॉक पर ज्यादा समय 
दुनियाभर के मोबाइल यूजर्स ने सबसे ज्यादा समय फेसबुक , टिकटॉक व यू-ट्यूब पर बिताए। हर 10 में से 7 मिनट इन्हीं एप पर बिताए गए। इन टिकटॉक सबसे आगे रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed