फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People should force MPs to think about why they were sent to Parliament, appeals of Vice President Dhankhar

Vice President: 'संसद क्यों भेजा गया, सांसदों को यह सोचने पर मजबूर करे जनता', उपराष्ट्रपति धनखड़ का आह्वान

Sun, 22 Dec 2024 06:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Dec 2024 06:53 PM IST
सार

Vice President: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सांसदों की जवाबदेही की पैरवी करते हुए कहा कि जनता सांसदों को यह सोचने पर मजबूर करे कि उन्हें संसद क्यों भेजा गया। 

विज्ञापन
People should force MPs to think about why they were sent to Parliament, appeals of Vice President Dhankhar
जगदीप धनखड़, उपराष्ट्रपति - फोटो : X / @VPIndia

विस्तार

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को सांसदों की जवाबदेही की वकालत की। उन्होंने कहा कि जनता सांसदों को यह सोचने पर मजबूर करे कि उन्हें संसद क्यों भेजा गया। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी लोकतंत्र की कामयाबी के लिए अभिव्यक्ति और संवाद दोनों बड़ी जिम्मेदारी के साथ-साथ चलने चाहिए। धनखड़ ने संसद में व्यवधान के कारण कामकाज कम होने की पृष्ठभूमि में यह टिप्पणी तब की। 

विज्ञापन


राज्यसभा के सभापति धनखड़ ने सांसदों की जवाबदेही तय करने का आह्वान करते हुए कहा, 'कोई गलती न करें, मैं सांसदों का जिक्र कर रहा हूं। लोगों ने अव्यवस्था को व्यवस्था के रूप में लेना सीख लिया है।' उपराष्ट्रपति ने कहा, 'लोग आपको (सांसदों) सोचने पर मजबूर करेंगे कि आप वहां (संसद) क्यों गए थे?'
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह पुरस्कार, 2024 के विजेताओं को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि कृषि ग्रामीण विकास की रीढ़ है। उन्होंने कहा, ‘जब तक कृषि का विकास नहीं होता, ग्रामीण परिदृश्य को बदला नहीं जा सकता। और जब तक ग्रामीण परिदृश्य नहीं बदलता, हम विकसित राष्ट्र बनने की आकांक्षा नहीं कर सकते।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लोगों की आय में आठ गुना वृद्धि होनी चाहिए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह एक ‘कठिन चुनौती’ है। धनखड़ ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed