फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'People of Purvanchal know everything', Samrat Choudhary hits back at Kejriwal amid election buzz

Samrat Choudhary: 'पूर्वांचल के लोग सब जानते हैं', चुनावी सुगबुगाहट के बीच सम्राट चौधरी का केजरीवाल पर पलटवार

Sun, 22 Dec 2024 02:36 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 22 Dec 2024 02:36 PM IST
सार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने संसद में हमारे पूर्वांचली भाइयों की रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और घुसपैठियों से तुलना की। इस पर बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्वांचल के लोग जानते हैं कि किसने उनके लिए क्या किया है? आप सरकार ने कोरोना के दौरान उनकी अनदेखी की। 

विज्ञापन
'People of Purvanchal know everything', Samrat Choudhary hits back at Kejriwal amid election buzz
सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्वांचलियों को लेकर भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को चिंता है कि बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को कैसे बसाया जाए? पूर्वांचल के लोग जानते हैं कि किसने उनके लिए क्या किया है? आप सरकार ने कोरोना के दौरान उनकी अनदेखी की। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि एक वरिष्ठ नेता दिल्ली की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि दिल्ली के विकास के लिए कौन काम कर रहा है और कौन काम नहीं कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और दिल्ली आगे बढ़ रही है। दिल्ली के पूर्व सीएम टूटी सड़कों, सीवेज के मुद्दों पर चुप हैं। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली के एक नेता भ्रम पैदा कर पूर्वांचल के लोगों को रोहिंग्याओं से जोड़ रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्वांचल के लोगों के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन के नेताओं का दिल्ली के विकास और खुशहाली से कोई लेना-देना नहीं है। पूर्वांचल की जनता को उन्हें करारा जवाब देना चाहिए। वे पिछले 10 साल से सत्ता में हैं, लेकिन दिल्ली के लोगों के विकास के लिए काम नहीं किया।


आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर भी सम्राट चौधरी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को पहले अपने माता-पिता का इतिहास बताना चाहिए। उन्होंने 15 साल तक बिहार को लूटा। पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

अरविंद केजरीवाल ने यह आरोप लगाए थे
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाए थे। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने संसद में हमारे पूर्वांचली भाइयों की रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और घुसपैठियों से तुलना की। इसका जवाब दिल्ली का पूरा पूर्वांचली समाज अब बीजेपी को देगा।  भाजपा ने पूर्वांचल के लोगों के नाम चुनाव आयोग को दिए हैं, ताकि चुनाव सूची से उनका काटा जा सके। ये लोग 30-40 साल से दिल्ली में रहकर दिल्ली का विकास किया। अब इनसे उनका जीने का अधिकार छीना जा रहा है। इनसे सारी सरकारी सुविधाएं छीने जाने की साजिश रची जा रही है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed