फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   people of Kamala Harris ancestral village in tamil nadu says she is a fighter , will make a comeback

US election: कमला हैरिस की हार पर भारत में मायूस हुए उनके गांव के लोग,  बोले- वह योद्धा हैं, फिर वापसी करेंगी

Wed, 06 Nov 2024 08:21 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवरुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवरुर Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 06 Nov 2024 08:21 PM IST
सार

Kamala Harris:  कई लोग हैरिस की जीत की प्रार्थना के लिए श्री धर्म सास्था पेरुमल मंदिर भी गये। आज दिन की शुरुआत में उनके गांव मे काफी भीड़ देने को मिली थी। लेकिन जैसे ही कमला हैरिस चुनाव में पिछड़ी, लोगों ने गांव से जाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
people of Kamala Harris ancestral village in tamil nadu says  she is a fighter , will make a comeback
कमला हैरिस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस डोनाल्ड ट्रंप से हार गई है। लेकिन उनके गांव के लोग कमला हैरिस को योद्धा बता रहे हैं। हैरिस के पैतृक गांव थुलासेंद्रपुरम के लोगों ने बुधवार को कहा कि, वह वापसी करेंगी क्योंकि हैरिस एक योद्धा हैं। सुबह से ही थुलासेंद्रपुरम के लोग टीवी के आगे टकटकी लगाए बैठे थे और चुनाव परिणामों पर बारीकी से नजर रख बनाए हुए थे।  

विज्ञापन


इससे पहले कई लोग हैरिस की जीत की प्रार्थना के लिए श्री धर्म सास्था पेरुमल मंदिर भी गये। आज दिन की शुरुआत में उनके गांव मे काफी भीड़ देने को मिली थी। लेकिन जैसे ही कमला हैरिस चुनाव में पिछड़ी, लोगों ने गांव से जाना शुरू कर दिया।  गांव धीरे-धीरे वीरान होता चला गया और गांव में सन्नाटा सा पसर गया। हैरिस के प्रशंसक जो एक दिन पहले गांव में आए थे, वे भी चले गए।
विज्ञापन


गांव वालों को थी जीत की उम्मीद
कमला हैरिस के इन प्रशंसकों में दो अमेरिकी और एक ब्रिटिश नागरिक शामिल था।द्रमुक की तिरूवरूर जिला इकाई के प्रतिनिधि और थुलसेंद्रपुरम गांव के नेता जे सुधाकर ने  कहा कि, हम उनकी (हैरिस की) जीत की उम्मीद कर रहे थे और हमने दिवाली से भी बड़े जश्न की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमने पटाखे जलाने, मिठाई बांटने, मंदिर में पूजा करने और सामुदायिक भोज का आयोजन करने की व्यवस्था की थी लेकिन सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा हैं। यह एक कठिन लड़ाई थी और आपको उनकी (हैरिस की) जोरदार टक्कर की भावना की प्रशंसा करनी चाहिए। वह एक योद्धा है और वापसी करेंगी। 

'वह केवल 60 वर्ष की हैं और हमें उम्मीद है कि वह अगला चुनाव जीत जाएंगी'
कलमा के गांव के अन्य सदस्य ने कहा कि हैरिस एक योद्धा के रूप में अपना सफर जारी रखेंगी और किसी न किसी दिन अमेरिका की राष्ट्रपति बनेंगी भले ही इस बार ऐसा न हो सका हो। वहीं गांव के निवासी टीएस अनबसारसु ने कहा, हम इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि कमला हार गई, लेकिन राहत की बात यह है कि वह केवल 60 साल की हैं और हमें उम्मीद है कि वह अगला चुनाव जीत जाएंगी। हमें विश्वास है कि वह इस हार से निराश नहीं होंगी और लोगों के लिए काम करती रहेंगी।


अनबसारसु ने कहा, हमें उम्मीद है कि भविष्य में राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने के बाद वह हमारे गांव का दौरा करेंगी। हमें उम्मीद थी कि वह कुछ साल पहले हमारे गांव का दौरा करेंगी और हमने उनके रिश्तेदारों को संदेश भी भेजा था। हमारा गांव उनकी वजह से एक पर्यटक स्थल बन गया है। बता दें कि, डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 277 इलेक्टोरल वोट मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed