फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People killed in Manipur clashes to be buried on Thursday in Churachandpur

Manipur Violence: आज दफनाए जाएंगे कुकी-जो समुदाय के 35 लोगों के शव, HC ने दिया यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश

Thu, 03 Aug 2023 10:25 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 03 Aug 2023 10:25 AM IST
सार

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
 

विज्ञापन
People killed in Manipur clashes to be buried on Thursday in Churachandpur
मणिपुर में हो रही हिंसा से परेशान लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जारी हिंसा को आज पूरे तीन महीने होने जा रहे है। अब तक राज्य में 160 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। मारे गए लोगों में से कई के शव मॉर्चुरी में रखे हैं। इनमें से आज कुकी-जो समुदाय के 35 लोगों के शवों को सामूहिक रूप से दफनाया जाएगा। इसी को लेकर मणिपुर हाईकोर्ट ने भी यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन

यह है मामला
गौरतलब है, मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन

ITLF कर रहा आयोजन

कुकी-जो समुदाय का संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) चुराचांदपुर जिले के लम्का शहर के तुईबोंग शांति मैदान में शवों को दफनाने का कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस दौरान संगठन ने बताया कि इस मौके पर अध्यक्ष पा जिन हाओकिप भाषण भी देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट का निर्देश

मणिपुर हाईकोर्ट ने जिस जगह कुकी-जो समुदाय के 35 लोगों के शवों को सामूहिक रूप से दफनाया जाना है, वहां पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और पीड़ित पक्षों को मामले के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए प्रयास करने का निर्देश दिया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed