फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   people affected from flood, Rahul Gandhi says - Congress worker to join rescue relief work

बाढ़ प्रभावित राज्यों का हाल बेहाल, राहुल की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बचाव कार्यों में जुटने की अपील

Tue, 16 Jul 2019 12:37 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 16 Jul 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
people affected from flood, Rahul Gandhi says - Congress worker to join rescue relief work
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : social media
उत्तर प्रदेश और बिहार समेत पांच राज्यों के कुछ हिस्सों में बाढ़ के चलते हालात गंभीर बने हुए हैं। बाढ़ से अबतक मरने वाले लोगों की संख्या 44 हो गई है। बाढ़ से लगभग 70 लाख लोग प्रभावित हैं। इस पर चिंता जताते हुए राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे बाढ़ प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट जाएं। 
विज्ञापन

 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मैं इन सभी राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे आम लोगों के राहत और बचाव कार्य में तत्काल जुटें। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार और असम सहित कई राज्य इस समय भयानक बाढ़ का सामना कर रहे है। बिहार के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं तो वहीं असम के 33 में से 30 जिले बाढ़ प्रभावित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से फोन पर बात की और राज्य में बाढ़ के हालात के बारे में जानकारी ली। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि राज्य के 4,157 गांवों के 42.87 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर खतरे के निशान से पार चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed