{"_id":"5b4b35744f1c1b36748b4de7","slug":"pemba-sherpa-mount-everest-climber-missing-in-karakoram","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाने-माने पर्वतारोही शेरपा काराकोरम पहाड़ियों में लापता, 8 बार कर चुके हैं एवरेस्ट फतह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जाने-माने पर्वतारोही शेरपा काराकोरम पहाड़ियों में लापता, 8 बार कर चुके हैं एवरेस्ट फतह
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sun, 15 Jul 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
आठ बार एवरेस्ट पर चढ़ चुके जाने-माने पर्वतारोही पेम्बा शेरपा काराकोरम की पहाड़ियों में लापता हो गए हैं। वे काराकोरम रेंज की 7,672 मीटर ऊंची सासेर कांग चोटी पर सफल अभियान के बाद पर्वतारोहियों के एक दल केसाथ लौट रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दार्जिलिंग के अनुभवी पर्वतारोही शेरपा शुक्रवार को एक गड्ढे में गिर गए थे। पेम्बा की पत्नी ने पत्रकारों को बताया कि 13 जुलाई को ही उनसे घरवालों का संपर्क टूट गया था। उसे अपने पति को दोबारा देखने के लिए किसी चमत्कार की उम्मीद है।
विज्ञापन
उसने बताया कि बीते शुक्रवार इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) के एक अधिकारी ने उनको पेम्बा के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आईटीबीपी की एक टीम रविवार सुबह से ही घटनास्थल पर पेम्बा की तलाश में अभियान चला रही है। दार्जिलिंग प्रशासन भी घटनाक्रम पर नजदीकी निगाह रख रहा है।
विज्ञापन
हिमालयन नेचर एंड एडवेंटर पाउंडेशन (एनएएफ) के संयोजक अनिमेष बसु ने सिलीगुड़ी में कहा कि संगठन पेम्बा को लेकर चिंतित है। वे बेहद अनुभवी व कुशल पर्वतारोही थे। पेम्बा पर्वतारोहियों के जिस की अगुवाई कर रहे थे वह 20 जून को कोलकाता से रवाना हुआ था।