{"_id":"5b4c40504f1c1b3a748b4fe9","slug":"pemba-sherpa-missing-victory-of-8-times-mount-everest","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 बार एवरेस्ट फतह कर चुके पेम्बा शेरपा लापता, कराकोरम की 7672 मीटर ऊंची चोटी से लौट रहे थे वापस ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
8 बार एवरेस्ट फतह कर चुके पेम्बा शेरपा लापता, कराकोरम की 7672 मीटर ऊंची चोटी से लौट रहे थे वापस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दार्जिलिंग
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
pemba sherpa
8 बार माउंट एवरेस्ट का किला फतह करने वाले पर्वतारोही पेम्बा शेरपा कराकोरम की पहाड़ियों में लापता हो गए हैं। वह सासेर कांगड़ी की 7,672 मीटर ऊंची चोटी को फतह करने वाले पर्वतारोहियों के एक दल के साथ वापस आ रहे थे। पेम्बा इस दल को 20 जून को लेकर कोलकता से रवाना हुए थे। जानकारी के मुतबिक वह वापस आने के दौरान एक गहरी खाई में गिर गये थे।
उनकी पत्नी ने कहा कि 13 जुलाई से उनका कुछ पता नहीं है। ना ही उनसे कोई संपर्क हो पा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि पेम्बा शेरपा जरूर वापस आएंगे। उन्होंने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के अधिकारियों के माध्यम से शुक्रवार को उनके लापता होने की जानकारी मिली थी। फिलहाल आईटीबीपी की एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। स्थानीय पुलिस के मताबिक आईटीबीपी की टीम रविवार से घटना स्थल पर मौजूद है।