{"_id":"5b5c27564f1c1b6f548b7139","slug":"pdp-celebrate-foundation-day-in-jammu-kashmir-10-mla-did-not-arrive","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पीडीपी में फूट, स्थापना दिवस पर नहीं पहुंचे 10 विधायक ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर: पीडीपी में फूट, स्थापना दिवस पर नहीं पहुंचे 10 विधायक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी शनिवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है। लेकिन इस स्थापना दिवस में पीडीपी में फूट पड़ गई है। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के 10 विधायक नहीं पहुंचे हैं। नहीं पहुंचने वालों में 7 विधायक और 3 एमएलसी शामिल हैं। खबर के मुताबिक स्थापना दिवस के दौरान पीडीपी के बागी विधायक ने दस विधायकों के साथ अलग कार्यक्रम किया है।
विज्ञापन
बात दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर में पीडीपी की युवा शाखा के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अपने 10 से अधिक समर्थकों के साथ गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख रवींद्र रैना ने अपनी पार्टी में सिंह का स्वागत किया है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महासचिव युद्धवीर सेठी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता शामिल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
उन्होंने पीडीपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब वह अपनी जगह आ गए हैं। उन्होंने कहा कि पीडीपी ने सत्ता में आने के बाद जम्मू और लद्दाख क्षेत्र की अनदेखी की है। बता दें कि पिछले महीने बीजेपी राज्य में पीडीपी के साथ गठबंधन से अलग हो गई थी। इसके बाद से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है।
विज्ञापन
वहीं पूर्व सीएम मेहबूबा मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी ने रमजान के दौरान सीजफायर की पहल शुरू की थी। मेरी केन्द्र से अपील है कि हुर्रियत के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएं और उनके साथ बातचीत की शुरूआत करें।