फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pawan khera target ravi shankar prasad over his remark on rahul gandhi

Rahul Gandhi: 'इससे मनोरंजक कुछ नहीं हो सकता', राहुल गांधी को लेकर रविशंकर प्रसाद के बयान पर पवन खेड़ा का तंज

Tue, 07 Mar 2023 03:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 07 Mar 2023 03:30 PM IST
सार

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को विदेश जाते ही क्या हो जाता है? सारी मर्यादा, सारी शालीनता, लोकतांत्रिक शर्म सब भूल जाते हैं। राहुल विदेशों में जाकर इसलिए विलाप करते हैं क्योंकि देश की जनता ना उन्हें सुनती है और ना समझती है।

विज्ञापन
pawan khera target ravi shankar prasad over his remark on rahul gandhi
pawan khera

विस्तार

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पर तंज कसा है। दरअसल रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी के ब्रिटेन में दिए बयान की आलोचना की थी। इस पर पवन खेड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इससे मनोरंजक कुछ नहीं हो सकता। बता दें कि रविशंकर प्रसाद ने प्रस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि यूरोप और अमेरिका को भारत में लोकतंत्र बचाने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। इसका क्या मतलब है। इसे ही लेकर पवन खेड़ा ने रविशंकर प्रसाद पर तंज कसा। 

विज्ञापन


पवन खेड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक बेरोजगार नेता को रोजगार पाने की कोशिश करते देखने से मनोरंजक कुछ नहीं हो सकता। जो लोग विपक्ष के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं, वह अपना खुद का नारा 'अबकी बार, ट्रंप सरकार' भूल गए हैं। इससे पहले रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फिर विवादों में राहुल गांधी: लंदन में पाकिस्तान से की थी भारत की तुलना, US जाकर असहिष्णुता का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को विदेश जाते ही क्या हो जाता है? सारी मर्यादा, सारी शालीनता, लोकतांत्रिक शर्म सब भूल जाते हैं। राहुल विदेशों में जाकर इसलिए विलाप करते हैं क्योंकि देश की जनता ना उन्हें सुनती है और ना समझती है। राहुल ने लंदन में कहा कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है। ये शर्मिंदगी वाली बात है। 

प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि यूरोप और अमेरिका को भारत में लोकतंत्र बचाने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। इसका क्या मतलब है। सरकार किसी की भी हो, हम किसी भी विदेशी ताकत के भारत में आंतरिक हस्तक्षेप के विरोधी रहे हैं। राहुल गांधी ने भारत को शर्मसार किया है। रविशंकर प्रसाद ने सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed