फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pawan Kalyan Jana Sena Party to form alliance with Chandrababu Naidu TDP for Andhra Pradesh polls news updates

घोषणा: आगामी चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा के साथ गठबंधन करेगी जनसेना पार्टी, पवन कल्याण का एलान

Thu, 14 Sep 2023 02:49 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 14 Sep 2023 02:49 PM IST
सार

चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही पवन कल्याण इसे लेकर राज्य की वाईएसआर जगनमोहन रेड्डी की सरकार से खफा हैं। 

विज्ञापन
Pawan Kalyan Jana Sena Party to form alliance with Chandrababu Naidu TDP for Andhra Pradesh polls news updates
पवन कल्याण के साथ चंद्रबाबू नायडू। - फोटो : Social Media

विस्तार

तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण ने एलान किया है कि आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में सक्रिय उनकी जनसेना पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा के साथ गठबंधन करेगी। गौरतलब है कि चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही पवन कल्याण इसे लेकर राज्य की वाईएसआर जगनमोहन रेड्डी की सरकार से खफा हैं। उन्होंने कई मौकों पर नायडू के खिलाफ कार्रवाई का विरोध भी किया है। वहीं, कुछ समय पहले ही उन्होंने तेलंगाना में भी सीमित स्तर पर चुनाव लड़ने की मंशा जताई थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि तेदेपा के साथ-साथ पवन कल्याण की जनसेना पार्टी बीते दिनों में मजबूत विपक्षी दल के तौर पर उभरी है। वहीं, तेलंगाना में भी पार्टी अपने पैर जमाने की कोशिश में है। पवन कल्याण ने सीमित सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले के बारे में बात करते हुए कहा था कि राज्य के नेताओं की इच्छा थी कि वो तेलंगाना में कम सीटों पर चुनाव लड़ें तो इस वजह से ये फैसला लिया गया है. उनकी पार्टी मुख्य रूप से पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में काम करती है। पवन कल्याण ने इससे पहले कोंडागट्टू के हनुमान मंदिर में 'वाराही' नामक अपने नए अभियान वाहन के लिए एक पूजा में भी भाग लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में 7-14 विधानसभा क्षेत्रों और एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा, जन सेना पार्टी की एक प्रेस रिलीज में उनके हवाले से कहा गया है कि पार्टी नए नेताओं को मौका देगी। साल 2009 के आम चुनावों के दौरान पवन कल्याण ने पूरे तेलंगाना का दौरा किया था। उन्होंने कहा था कहा कि वह लोगों की समस्याओं से अवगत हैं और उन्हें मुद्दों पर अधिक गहरी समझ मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed