{"_id":"5b7b842942c792464a0c7db1","slug":"pavement-on-the-police-during-the-raid-to-save-cows-in-gujarat-arrest-one-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में गायों को बचाने के लिए छापे के दौरान पुलिस पर पथराव, एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में गायों को बचाने के लिए छापे के दौरान पुलिस पर पथराव, एक व्यक्ति गिरफ्तार
भाषा, गोधरा
Updated Tue, 21 Aug 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के गोधरा में कथित तौर पर गोवध के लिए लायी गयी गायों को बचाने के एक अभियान के दौरान भीड़ के पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। गोधरा बी डिवीजन के निरीक्षक एम सी सागतयानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आज शाम छापा मारा गया और एक खुले स्थान पर 14 गायें बंधी हुई पायी गयीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, ‘‘गायों को बचाने के दौरान कुछ लोगों ने हम पर पथराव किया। हालात पर नियंत्रण के लिए हमने आंसू गैस के नौ गोले छोड़े।’’ गायें मुक्त करा ली गयी और दंगा, गैरकानूनी जमावड़ा, लोकसेवक के काम में बाधा डालने समेत अन्य आरोपों पर एक मामला दर्ज किया गया है। मामले में एक व्यक्ति मोहम्मद यूसुफ को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन