फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Patra counterattacked on Rahul : If India is not democratic, he should take a bed and go to Nanis house

पात्रा का पलटवार : राहुल बोरिया-बिस्तर लेकर नानी के घर जाएं, वहीं से लड़ें चुनाव

Thu, 11 Mar 2021 09:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 11 Mar 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Patra counterattacked on Rahul :  If India is not democratic, he should take a bed and go to Nanis house
BJP Sambit patra - फोटो : Twitter

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि भारत अब लोकतांत्रिक नहीं रहा। इसे लेकर भाजपा ने भी पलटवार किया है। पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा है कि यदि राहुल गांधी को लगता है कि अब हिंदुस्तान लोकतांत्रिक देश नहीं है और पाकिस्तान बन गया है तो वो मुक्त हैं, बोरिया-बिस्तर उठा कर अपनी नानी के घर जाएं और वहीं से चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि राहुल के आरोप के बाद क्या भारत अलोकतांत्रिक देश हो जाएगा। संबित ने कहा कि जब भी भारत के खिलाफ बोला जाता है और पाकिस्तान से बदतर बोला जाता है तब राहुल गांधी इसका जोर-शोर से प्रचार करना शुरू कर देते हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब भी किसी विदेशी संस्था द्वारा भारत को पाकिस्तान से नीचे दिखाया जाता है तो राहुल गांधी को इतनी खुशी क्यों होती है?

विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश नहीं रहा है। यह बात उन्होंने स्वीडन के एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कही। राहुल गांधी ने डेमोक्रेसी के बारे में स्वीडन के एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट का जिक्र किया। इसमें भारत में लोकतंत्र के दर्जे को घटाकर इलेक्टोरल ऑटोक्रेसी 'चुनावी एकतंत्रता' या चुनावी निरंकुशता कर दिया है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने ट्वीट के साथ एक फोटो भी साझा किया। इसमें लिखा हुआ है कि पाकिस्तान की तरह अब भारत भी निरंकुश देश है। स्वीडन की संस्था वी-डेम ने अपनी रिपोर्ट में भारत में लोकतंत्र की स्थिति पाकिस्तान जैसी और बांग्लादेश से भी खराब करार दी है। उसने कहा कि भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र से चुनावी निरंकुशता तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed