फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Patole takes 'ladka bhau' jibe at Ajit Pawar after clean chit in benami property issue

बेनामी संपत्ति केस में अजित पवार को क्लीन चिट: 'लड़का भाई' के लिए काम कर रही महायुति, पटोले ने कसा तंज

Mon, 09 Dec 2024 11:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 09 Dec 2024 11:11 PM IST
सार

Maharashta: नाना पटोले ने कहा कि महायुति का दावा है कि वह लड़की बहिन योजना की वजह से सत्ता में आई। लेकिन अब जब चुनाव खत्म हो गए हैं तो 'लड़की बहन' की जरूरत नहीं रही। अब वे 'लड़का भाई' के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Patole takes 'ladka bhau' jibe at Ajit Pawar after clean chit in benami property issue
नाना पटोले - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने सोमवार को उप मुख्यमंत्री अजित पवार पर तंजा कसा। उन्होंने कहा कि महायुति 'लड़की बहिन योजना' से सत्ता में आई, लेकिन अब यह 'लड़का भाई' के लिए काम कर रही है। पटोले ने यह टिप्पणी तब की जब दिल्ली की एक अदालत ने अजित पवार और उनके परिवार पर लगे बेनामी संपत्ति के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज किया। 

विज्ञापन


पटोले ने सीधे तौर पर पवार का नाम नहीं लिया, लेकिन विधानसभा भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'महायुति का दावा है कि वह लड़की बहिन योजना की वजह से सत्ता में आई। लेकिन अब जब चुनाव खत्म हो गए हैं तो 'लड़की बहन' की जरूरत नहीं रही। अब वे 'लड़का भाई' के लिए काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन


पटोले ने आरोप लगया कि (मुख्यमंत्री) देवेंद्र फडणवीस की सरकार के सत्ता में आने के कुछ हि दिनों बाद 'लड़का भाई' को एक हजार करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़े मामले में क्लीन चिट मिल गई। उन्होंने कहा, यह सरकार स्पष्ट रूप से अपने चहेतों के लिए काम कर रही है। यह तो शुरुआत है, आगे क्या होता है, देखते रहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने विधानसभा चुनाव में अपने बेहद कम अंतर (208 वोटों) से जीत को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से की गई टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ऐसी टिप्पणियां मतदाताओं के फैसले का मजाक उड़ाती हैं और जन भावनाओं की अनदेखी करती हैं। सत्ता के इस अहंकार को स्वीकार नहीं किया जा सकता। मतदाता लोकतंत्र के असली राजा हैं और उन्हें यह हक है कि वे पूछे कि उनके वोट कहां गए। 


पटोले ने यह भी कहा कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और उप सभापति का पद मिलना चाहिए, जैसा कि महाराष्ट्र विधानमंडल की परंपरा रही है। उन्होंने कहा, जब कांग्रेस के पास विधानसभा में बहुमत था, तो हम विपक्षी दलों का सम्मान करते थे। नेता प्रतिपक्ष का पद बिना संख्या पूछे दिया जाता था। मैंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस मुद्दे पर चर्चा की है और मुझे उम्मीद है कि नागपुर सत्र (16 दिसंबर से शुरू) में यह पद प्रदान किया जाएगा।  

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed