फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Patnaik reprimands BJD MLA in Assembly corridor; buzz in Odisha politics

Odisha: नवीन पटनायक ने विधानसभा में बीजद विधायक को लगाई फटकार; ओडिशा की सियासत में हलचल

Thu, 13 Feb 2025 06:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनश्वेर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनश्वेर। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 13 Feb 2025 06:19 PM IST
सार

Odisha: नवीन पटनायक ने विधानसभा में बीजद विधायक को लगाई फटकार; ओडिशा की सियासत में हलचल

विज्ञापन
Patnaik reprimands BJD MLA in Assembly corridor; buzz in Odisha politics
बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ओडिशा विधानसभा बजट सत्र से पहले आयोजित विधायक दल की बैठक में गैरहाजिर रहने पर गुरुवार को बीजू जनता दल (बीजद) ने एक विधायक को फटकार लगाई। यह घटना उस समय हुई, जब पटनायक गलियारे (कॉरिडोर) में जा रहे थे। इस दौरान पटनायक की मुलाकात चंपुआ के विधायक सनातन महाकुड से हुई और उन्होंने उनसे पूछ लिया कि वह बुधवार की विधायक दल की बैठक में क्यों नहीं आए।   

विज्ञापन

 
पटनायक और महाकुड के बीच करीब आधे मिनट की बातचीत को टीवी चैनलों ने रिकॉर्ड कर ली, जो तुरंत वायरल हो गई। इस बातचीत में पटनायक यह कहते हुए सुनाई दिए कि क्या महाकुड विधानसभा में भाजपा के मुख्यमंत्री को देखने आए हैं। पटनायक ने पूछा, आपने कल पार्टी की बैठक में क्यों हिस्सा नहीं लिया? महाकुड ने जवाब दिया, मैं तब स्वस्थ महसूस नहीं कर रहा था। लेकिन पटनायक उनका जवाब सुनकर संतुष्ट नहीं हुए और फिर पूछा, क्या आप आज भाजपा के मुख्यमंत्री को देखने आए हो?
विज्ञापन

 
नवीन पटनायक के जाने के बाद महाकुड ने पत्रकारों से कहा कि बीजद अध्यक्ष ने बुधवार को भुवनेश्वर में पार्टी मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में उनकी गैरहाजिरी के बारे में पूछा। महाकुड ने कहा, नवीन पटनायक हमारे पार्टी के अध्यक्ष हैं, वह मुझसे पूछ सकते हैं। उन्होंने कहा, मैं बैठक में इसलिए नहीं गया, क्योंकि तब मैं बीमार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि पटनायक ने उनसे और कौन सा सवाल किया तो उन्होंने कहा, उससे ज्यादा कुछ नहीं। आपने शायद कुछ और सुना। मैं बीजद के साथ हूं और 2029 तक पार्टी में रहूंगा। मैं किसी और पार्टी में नहीं जा सकता, क्योंकि मुझे बीजद के टिकट पर चुना गया था। 


इसके बाद महाकुड ने भाजपा से जुड़ने की अटकलों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा, नवीन पटनायक ने भाजपा से जुड़ने के बारे में कुछ नहीं है। मोहन माझी मुख्यमंत्री हैं और मैं उनसे अपने क्षेत्र के विकास के लिए मिलता हूं। उन्होंने मेरे चंपुआ विधानसभा क्षेत्र दौरा किया था और वहां एक केक काटने का समारोह था, जिसके बाद उन्होंने केक का एक टुकड़ा मुझे दिया। कृपया इस चीज को ज्यादा महत्व न दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed