फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   patidar leader hardik patel attacks BJP after rally cancel in gujarat

सभा कैंसिल हुई तो BJP पर भड़के हार्दिक पटेल, सीडी पर करने वाले थे 'खुलासा'

Sat, 18 Nov 2017 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 18 Nov 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
patidar leader hardik patel attacks BJP after rally cancel in gujarat
हार्दिक पटेल

गुजारत के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने शनिवार (18 नवंबर) को ट्वीट कर भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने रैली के लिए मिली इजाजत को कैंसल करवा दिया। हार्दिक ने ट्वीट कर कहा कि आचार संहिता लगने के बाद भी सत्ता का हुकुम चलता है?? आज मेरी गांधीनगर में जनसभा है। कलेक्टर ने जनसभा की इजाजत दी थी, लेकिन भाजपा के प्रेशर से जनसभा की इजाजत कैंसल कर दी, SRP से लेकर पुलिस को भी मैदान में उतार दिया है। आज की जनसभा में हजारों की तादाद में जनता आनेवाली है।

विज्ञापन


दूसरे ट्वीट में हार्दिक ने लिखा कि गांधीनगर जिला SP ने बोला है की जितने भी लोग आएंगे सभी को अरेस्ट किया जाएगा, जनसभा में जो भी चीज का उपयोग होगा सभी चीज पुलिस के अंडर में ली जाएगी। क्या हो रहा है गुजरात में कुछ समझ नहीं आ रहा, पुलिस का गलत तरीके से इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस की लिस्ट आने से पहले हार्दिक पटेल ने खेला अपना आखिरी दांव
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया खबरों के अनुसार, इस रैली में हार्दिक वायरल हुई कथित सीडी पर बात करने वाले थे। बता दें, कि पिछले दिनों एक सीडी सामने आई थी जिसमें एक शख्स और एक लड़की को बंद कमरे में दिखाया गया था। दावा किया जा रहा था कि वीडियो में दिख रहा शख्स हार्दिक पटेल है। हार्दिक पटेल इस वीडियो पर पहले भी सफाई दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि उस वीडियो में दिख रहा शख्स वह नहीं हैं।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed