{"_id":"56f7a39c4f1c1b7a40f14d2e","slug":"pathankot-terror-attack-5-member-pakistan-probe-team-arrives-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट आतंकी हमले की जांच करने पाकिस्तानी टीम भारत आई ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पठानकोट आतंकी हमले की जांच करने पाकिस्तानी टीम भारत आई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 27 Mar 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
पठानकोट आंतकी हमले की जांच के लिए पाकिस्तान की पांच सदस्यीय संयुक्त जांच टीम रविवार को भारत पहुंच गई। टीम को पठानकोट आतंकी हमले की चश्मदीदों से पूछताछ की इजाजत दी गई हैं, हालांकि सुरक्षाकर्मियों को जांच के दायरे से बाहर रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि 2 जनवरी को पठानकोट स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें 7 जवान मारे गए थे। हमले की जिम्मेदारी पाक स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
विज्ञापन
पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से भेजी गई टीम में पजांब की आतंकवाद रोधी इकाई के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस निरीक्षक मोहम्मद ताहिर रई, खुफिया विभाग के उप महानिदेशक मोहम्मद अजीम अरशद, आईएसआई के लेफ्टिनेंट कर्नल तनवीर अहमद, मिलिट्री इटिलेजेंस के लेफ्टिनेंट कर्नल इरफान मिर्जा, गुंजरावाला की आतंकवादी रोधी इकाई के अधिकारी शाहिद तनवीर शामिल हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी टीम को गुरुदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह, उसके दोस्त और कुक से पूछताछ की इजाजत दी है। पाकिस्तान टीम हमले में घायल 17 लोगों से भी पूछताछ करेगी।