फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Patel protester commits suicide

गुजरात में पटेल आंदोलनकारी ने की खुदकुशी, तनाव बढ़ने की अाशंका

Mon, 18 Apr 2016 10:34 PM IST
एजेंसी / सूरत
एजेंसी / सूरत Updated Mon, 18 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Patel protester commits suicide

पटेल आरक्षण आंदोलन में शामिल रहे एक 27 वर्षीय पटेल युवक ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।  युवक की पहचान पुना गाम क्षेत्र के भाविन खुंट के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि वह आत्महत्या के मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के सूरत संयोजक निखिल सवानी के अनुसार मेहसाणा में पुलिस और पटेल आंदोलनकारियों के बीच हिंसक झड़प के बारे में जानकर भाविन गहरे सदमे में था। वह सक्रिय रूप से पीएएएस से जुड़ा था। इस पूरे मामले से तनाव बढ़ने की अाशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन


गुजरात में पटेल समुदाय के बंद आह्वान का मामूली असर

गुजरात में आरक्षण कोटे को लेकर पटेल समुदाय द्वारा किए गए राज्यव्यापी बंद के आह्वान का सोमवार को मामूली असर दिखाई पड़ा। हालांकि राज्य के विभिन्न शहरों में पटेल समुदाय बहुल इलाकों में इस बंद का कुछ असर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि रविवार को मेहसाणा कस्बे में लागू किया गया कर्फ्यू सोमवार सुबह हटा लिया गया। मेहसाणा कस्बे में रविवार की हिंसा के बाद सरदार पटेल समूह द्वारा किए गए बंद के आह्वान के चलते सोमवार को वहां कोई खास घटना देखने को नहीं मिली।

बंद के आह्वान को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, लेकिन स्कूल और कॉलेज, सार्वजनिक परिवहन एवं ट्रेन सेवाएं इस बंद से अप्रभावित हैं। साथ ही अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और मेहसाणा जैसे प्रमुख शहरों में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं।


यह प्रतिबंध सोमवार मध्यरात्रि तक जारी रहेगा। पटेल आंदोलनकर्ताओं द्वारा बंद के आह्वान का अहमदाबाद, सूरत और राजकोट जैसे प्रमुख शहरों पर मामूली असर पड़ा है। यहां तक कि मेहसाणा में जहां समुदाय के सदस्यों की रविवार को पुलिस के साथ झड़प हुई थी, इस बंद का आंशिक असर पड़ा है और केवल उन्हीं इलाकों में प्रतिष्ठान बंद किए गए जहां पटेल समुदाय का दबदबा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed