{"_id":"57150a7e4f1c1bf4338b4581","slug":"patel-protester-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में पटेल आंदोलनकारी ने की खुदकुशी, तनाव बढ़ने की अाशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात में पटेल आंदोलनकारी ने की खुदकुशी, तनाव बढ़ने की अाशंका
एजेंसी / सूरत
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेल आरक्षण आंदोलन में शामिल रहे एक 27 वर्षीय पटेल युवक ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान पुना गाम क्षेत्र के भाविन खुंट के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि वह आत्महत्या के मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के सूरत संयोजक निखिल सवानी के अनुसार मेहसाणा में पुलिस और पटेल आंदोलनकारियों के बीच हिंसक झड़प के बारे में जानकर भाविन गहरे सदमे में था। वह सक्रिय रूप से पीएएएस से जुड़ा था। इस पूरे मामले से तनाव बढ़ने की अाशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
गुजरात में पटेल समुदाय के बंद आह्वान का मामूली असर
गुजरात में आरक्षण कोटे को लेकर पटेल समुदाय द्वारा किए गए राज्यव्यापी बंद के आह्वान का सोमवार को मामूली असर दिखाई पड़ा। हालांकि राज्य के विभिन्न शहरों में पटेल समुदाय बहुल इलाकों में इस बंद का कुछ असर देखा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि रविवार को मेहसाणा कस्बे में लागू किया गया कर्फ्यू सोमवार सुबह हटा लिया गया। मेहसाणा कस्बे में रविवार की हिंसा के बाद सरदार पटेल समूह द्वारा किए गए बंद के आह्वान के चलते सोमवार को वहां कोई खास घटना देखने को नहीं मिली।
बंद के आह्वान को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, लेकिन स्कूल और कॉलेज, सार्वजनिक परिवहन एवं ट्रेन सेवाएं इस बंद से अप्रभावित हैं। साथ ही अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और मेहसाणा जैसे प्रमुख शहरों में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं।
यह प्रतिबंध सोमवार मध्यरात्रि तक जारी रहेगा। पटेल आंदोलनकर्ताओं द्वारा बंद के आह्वान का अहमदाबाद, सूरत और राजकोट जैसे प्रमुख शहरों पर मामूली असर पड़ा है। यहां तक कि मेहसाणा में जहां समुदाय के सदस्यों की रविवार को पुलिस के साथ झड़प हुई थी, इस बंद का आंशिक असर पड़ा है और केवल उन्हीं इलाकों में प्रतिष्ठान बंद किए गए जहां पटेल समुदाय का दबदबा है।