फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   patanjali adverts found to be violating code

केंद्र सरकार को मिलीं पतंजलि के खिलाफ 33 शिकायतें

Sat, 30 Jul 2016 10:18 AM IST
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
patanjali adverts found to be violating code
बाब रामदेव

केंद्र सरकार के  पास बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के विज्ञापनों की विज्ञापन संहिता के उल्लंघन की 33 शिकायतें पहुंची हैं। इनमें 25 विज्ञापनों में पाया गया है कि पिछले एक साल में पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने विज्ञापन संहिता का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन


लोकसभा में एक सवाल के जवाब में सूचना प्रसारण मंत्री ने बताया अप्रैल 2015 से जुलाई 2016 के बीच उपभोक्ता मामालों के विभाग में पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के टीवी और प्रिंट में आने वाले विज्ञापनों के खिलाफ ये शिकायतें आई हैं।
विज्ञापन


विभाग ने इन विज्ञापनों में पाया कि 17 विज्ञापनों की सामग्री ने ऐड्वर्टाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया (एएससीआई) के सेल्फ रिग्यूलेश का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ में से छह शिकायतों में  विज्ञापनों में प्रॉडक्ट की पैकेजिंग कम्युनिकेशन का उल्लंघन माना गया है। जबकि टीवी से संबंधित चार विज्ञापन की शिकायतों में से दो (एएससीआई) की संहिता का उल्लंघन माना गया है।

दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया

patanjali adverts found to be violating code
बाबा रामदेव - फोटो : फाइल फोटो

उपभोक्ता मामालों के विभाग का (गामा) पार्टल भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ शिकायत के लिए बनाया गया है और (एएससीआई) को इन शिकायतों से निपटने का कार्य सौंपा गया है।

अगर कोई विज्ञापनदाता ऐड्वर्टाइज़िंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करता तो उसे उचित कार्रवाई के लिए फूड सेफ्टी एंड सैटेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) के विभाग में निर्दिष्ट किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed