{"_id":"67fb95b2e6377c7532054d41","slug":"pastor-john-jebaraj-arrested-from-kerala-for-sexually-assaulting-minors-in-tamil-nadu-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: नाबालिगों का यौन उत्पीड़न करने का आरोपी पादरी जेबराज केरल से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: नाबालिगों का यौन उत्पीड़न करने का आरोपी पादरी जेबराज केरल से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
Sun, 13 Apr 2025 04:15 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि/चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि/चेन्नई
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 13 Apr 2025 04:15 PM IST
सार
तमिलनाडु के कोयंबटूर में किंग्स जेनरेशन चर्च के पादरी जॉन जेबराज को पुलिस ने शनिवार शाम को केरल के मुन्नार से गिरफ्तार किया है। उस पर कोयंबटूर में दो नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। वह कई महीनों से गिरफ्तारी से बच रहा था।
विज्ञापन
गिरफ्तारी। (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
तमिलनाडु में दो नाबालिगों का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी पादरी जॉन जेबराज को केरल के मुन्नार से गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी शनिवार शाम को की गई। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जेबराज कोयंबटूर में किंग्स जेनरेशन चर्च का पादरी है।
विज्ञापन
37 वर्षीय पादरी जेबराज कई महीनों से गिरफ्तारी से बच रहा था। कोयंबटूर सिटी पुलिस ने आरोपी को खोजने के लिए कई टीमें गठित की थीं। वह देश से भागने में सफल न हो सके, इसके लिए पुलिस ने आरोपी पाटरी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। कोयंबटूर पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। कोयंबटूर के सेंट्रल ऑल वूमेन थाने की पुलिस ने पादरी को केरल के मुन्नार में ट्रैक किया और शनिवार शाम को वहां पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। जेबराज पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Punjab: पास्टर बजिंदर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, महिला ने लगाए गंभीर आरोप... जांच करेंगे SP, डीएसपी और एसएचओ
विज्ञापन
पार्टी के दौरान नाबालिगों के साथ की थी मारपीट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पादरी जेबराज ने पिछले साल मई में कोयंबटूर में अपने घर पर एक पार्टी की थी। पार्टी के दौरान उसने दो नाबालिगों के साथ कथित तौर पर मारपीट की। पीड़ितों में से एक ने पादरी द्वारा मारपीट किए जाने के बारे में अपने एक रिश्तेदार को जानकारी दी, जिसके बाद सेंट्रल ऑल वूमेन पुलिस स्टेशन में पादरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।
पादरी ने आरोपों के पीछे बताया था अपनी पत्नी का हाथ
हालांकि, आरोपी पादरी जेबराज ने हाल ही में अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया था। इस दौरान पादरी ने उस पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को झूठा बताया था। उसने दावा किया था कि इन आरोपों के पीछे उसकी पत्नी का हाथ है, जो उससे अलग रह रही है। बता दें कि पादरी और उसकी पत्नी के बीच तलाक की कार्रवाई चल रही है।
ये भी पढ़ें: Supreme Court: 'नियमों का उल्लंघन, बेटियों को संपत्ति से वंचित करने की साजिश', गोदनामे पर 'सुप्रीम' टिप्पणी
पंजाब के पादरी को आजीवन कारावास की सजा के कुछ दिनों बाद हुई घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना पंजाब के एक पादरी बजिंदर सिंह को 2018 के दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि बजिंदर सिंह ने उसे विदेश ले जाने का वादा किया था, जिसके चलते उसने बहला-फुसलाकर उसे अपने मोहाली स्थित घर पर बुला लिया और वहां पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि सिंह ने दुष्कर्म की घटना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन