फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Passport dispute Is Lotus really the national flower of India? know all about the national flower

पासपोर्ट विवाद: क्या कमल वाकई भारत का राष्ट्रीय पुष्प है?

Sat, 14 Dec 2019 09:33 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 14 Dec 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Passport dispute Is Lotus really the national flower of India? know all about the national flower
कमल का फूल

भारतीय विदेश मंत्रालय ने नए भारतीय पासपोर्टों पर कमल का निशान होने के बारे में सफाई देते हुए कमल को देश का राष्ट्रीय पुष्प बताया। पासपोर्ट पर कमल का मुद्दा लोकसभा में भी उठा था जहाँ कांग्रेस सांसद एमके राघवन ने इसे 'भगवाकरण' की ओर एक और कदम बताया और सरकार से सवाल किया। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने सफाई दी है मगर क्या कमल वाकई भारत का राष्ट्रीय फूल है?

विज्ञापन


इसको लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने अपनी प्रेस वार्ता में ये स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि शायद ये स्पष्टीकरण आ गया है...नहीं? देखिए...मैंने भी रिपोर्ट्स ऐसी देखी हैं। देखिए...ये जो सिंबल है...ये सिंबल क्या है? ये सिंबल हमारे राष्ट्रीय पुष्प का है और ये विकसित सुरक्षा फीचर का हिस्सा है। ये फर्जी पासपोर्ट्स का पता लगाने के लिए किया गया है...और ये हम बताना नहीं चाहते थे लेकिन चूंकि सवाल आया है तो हमें बताना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा, 'और ये जो सुरक्षा फीचर्स हैं, नए सुरक्षा फीचर्स हैं, ये इंटरनेशन सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (आईसीएओ) के दिशा निर्देशों के अनुसार ही लाए गए हैं। और मैं ये भी बता दूं कि कमल के अलावा और भी राष्ट्रीय प्रतीक हैं जो बारी-बारी से इस्तेमाल किए जाएंगे। जैसे कि एक बाघ का सिंबल है। अभी कमल है तो अगले महीने कुछ और आएगा फिर कुछ और आएगा...ये सब प्रतीक बिना किसी निश्चित क्रम के आते रहेंगे। इसमें वो सारे वही प्रतीक हैं जो भारत से जुड़े हुए हैं। जैसे राष्ट्रीय पुष्प हो सकता है, राष्ट्रीय पशु हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रवीश कुमार ने जो सफाई दी उसके हिसाब से कमल भारत का राष्ट्रीय पुष्प है। एनसीईआरटी, यूजीसी और भारत सरकार से जुड़ी वेबसाइटों पर भी ऐसा ही बताया जाता रहा है लेकिन इस बारे में कुछ खास स्पष्टता नहीं है।

बीजू जनता दल राष्ट्रीय पुष्प से जुड़े तीन सवाल पूछे

इसी साल जुलाई महीने में बीजू जनता दल के राज्यसभा प्रसन्न आचार्य गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री से सदन में इसी से जुड़े तीन सवाल पूछे थे:

  • भारत के राष्ट्रीय पशु, पक्षी और पुष्प कौन से हैं?
  • क्या इस संबंध में भारत सरकार या किसी अन्य सक्षम प्राधिकरण द्वारा कोई अधिसूचना जारी की गई है?
  • यदि हां, तो अधिसूचना का ब्योरा क्या है?
  • यदि नहीं, तो यूजीसी, एनसीईआरटी और भारत सरकार पोर्टल किस प्रावधान के अन्तर्गत राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय पक्षी और राष्ट्रीय पुष्प के नाम प्रकाशित कर रहे हैं?


इसके जवाब में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने ये कहा, 'पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 'बाघ' और 'मोर' को क्रमश: राष्ट्रीय पशु और राष्ट्रीय पक्षी के रूप में अधिसूचित किया गया है लेकिन राष्ट्रीय पुष्प के संबंध में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। राष्ट्रीय पुष्प के बारे में संबंधित संगठनों से जानकारी एकत्रित की जा रही है और सदन के पटल पर रख दी जाएगी।

साल 2017 में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आरटीआई एक्टिविस्ट और छात्रा ऐश्वर्या पराशर ने पर्यावरण और वन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले बोटैनिकल सर्वे ऑफ इंडिया से पूछा था कि क्या कमल को भारत का राष्ट्रीय पुष्प घोषित किया गया है? इसके जवाब में उन्हें बताया गया था कि बोटैनिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा कभी कमल को भारत का राष्ट्रीय पुष्प नहीं घोषित किया गया।

वहीं भारत सरकार से जुड़ी वेबसाइट knowindia.gov.in पर कमल को भारत का राष्ट्रीय पुष्प बताया गया है। स्कूली किताबों में भी कमल को ही भारत का राष्ट्रीय पुष्प बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed