फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   passengers started to enter the cockpit for mobile charging

मोबाइल चार्ज करने के लिए विमान के कॉकपिट में घुसने लगा यात्री

Wed, 26 Sep 2018 05:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 26 Sep 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
passengers started to enter the cockpit for mobile charging
cockpit - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता जा रहे इंडिगो के एक विमान में मोबाइल चार्ज करने के एक यात्री ने कॉकपिट के भीतर जाने की कोशिश की। घटना के वक्त यात्री नशे में था। यह घटना उस वक्त हुई जब विमान उड़ान भरने वाला था। यात्री को विमान से उतार दिया गया और विमान के कर्मचारी उसे थाने लेकर गए। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा कि घटना के वक्त विमान ने उड़ान नहीं भरी थी। एक यात्री ने मोबाइल चार्ज करने के लिए कॉकपिट में जाने का प्रयास किया। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘मानक संचालन प्रक्रिया के तहत (24 सितंबर को) मुंबई से कोलकाता जा रही 6ई-395 उड़ान के कैप्टन ने सुरक्षा के उल्लंघन के आधार पर यात्री को विमान से उतार दिया।’’ 
विज्ञापन


यात्रियों के वाणिज्यिक उड़ान के कॉकपिट में प्रवेश करने पर पाबंदी होती है। एयरपोर्ट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय व्यक्ति को थाने ले जाया गया। बाद में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, ‘‘वह नशे में था और अपना मोबाइल फोन चार्ज करना चाहता था। इसलिए वह कॉकपिट में घुसने लगा। उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।’’

(इनपुट-भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed