{"_id":"5ebb74d18ebc3e9050182b95","slug":"passengers-started-arriving-at-new-delhi-railway-station-10-12-hours-before-special-trains-departure","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने लगे थे यात्री, धूप में खड़े होकर गुजारा पूरा दिन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुबह से ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने लगे थे यात्री, धूप में खड़े होकर गुजारा पूरा दिन
Wed, 13 May 2020 10:23 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 13 May 2020 10:23 AM IST
सार
- सुबह छह बजे से रेलवे स्टेशन पहुंचने लगे थे यात्री
- आठ ट्रेनों में लगभग 10 हजार यात्रियों ने किया सफर
- 3500 लोग एक किमी. पैदल चलकर पहुंचे स्टेशन
विज्ञापन
आठ विशेष ट्रेनों में लगभग 10 हजार यात्रियों ने किया सफर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली से मंगलवार को विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। आठ ट्रेनों में लगभग 10 हजार यात्रियों ने सफर किया। पहली ट्रेन शाम चार बजे 1177 यात्रियों को लेकर बिलासपुर के लिए रवाना हुई। स्टेशन पर सुबह से ही लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
पहली स्पेशल ट्रेन छूटने के समय से 10-12 घंटे पहले ही लोग स्टेशन पहुंचने लगे थे। इन लोगों ने दिनभर स्टेशन के बाहर 37 डिग्री पारे में खड़े होकर इंतजार किया। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए कनॉट प्लेस और पहाड़गंज से स्टेशन के गेट पर ही गाड़ियों को रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 3,500 लोग एक किलोमीटर पैदल चलकर स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर प्रवेश करने से पहले ही यात्रियों की दो जगह थर्मल स्क्रीनिंग की गई और उन्हें सीधा उनके कोच में भेजा गया। विशेष ट्रेनों से सफर के लिए मंगलवार शाम तक 1,69,039 टिकट बुक हो चुके थे।
वहीं, अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन पर 25 लोगों को दिल्ली की ट्रेन में चढ़ने से रोका गया। स्क्रीनिंग के दौरान उन्हें तेज बुखार था। बता दें कि 22 मार्च को रेल सेवाएं बंद होने से पहले भारतीय रेलवे रोज 13,000 यात्री ट्रेनें संचालित करता था, जिनमें करीब दो करोड़ लोग सफर करते थे।