फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Passengers pushes Kalka Mail to clear track

भारत-पाक के बीच ट्रैक साफ करने के लिए यात्रियों ने ट्रेन को लगाया धक्का

Tue, 08 Mar 2016 05:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Mar 2016 05:28 AM IST
सार

  • ट्रैक खाली करने के लिए यात्रियों ने कालका एक्सप्रेस को धक्का लगाया
  • पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश करने वाले रेलवे ट्रैक पर इंजन फेल

विज्ञापन
Passengers pushes Kalka Mail to clear track
ट्रेन

विस्तार

पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश करने वाले रेलवे ट्रैक पर ठीक दो स्टेशनों के बीच इंजन फेल होने पर ट्रैक खाली करने के लिए सोमवार सुबह यात्रियों ने कालका एक्सप्रेस को धक्का लगाना पड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाड़मेर से मुनाबाव होकर पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश करने वाला रेलवे ट्रैक सिंगल होने के कारण दूसरा इंजन भारत की ओर से आ रहे ट्रैक से लाना संभव नहीं था। मजबूरी में पाकिस्तान से इंजन मंगवाना पड़ता। रेलवे को कुछ सूझ नहीं रहा था, इस बीच ढाई घंटे बाद यात्रियों ने सूझ-बूझ दिखाकर ट्रेन को धक्का लगाना शुरू किया और ट्रेन को डेड एंड ट्रैक पर पहुंचाकर ट्रैक खाली कर दिया।
विज्ञापन


इसी ट्रैक से बाड़मेर की ओर से ज्यादातर ट्रेन भारत की सीमा के अंतिम स्टेशन मुनाबाव तक जाती हैं। इसके बाद रेलवे की सांस में सांस आई। ट्रैक का जंक्शन खाली हुआ तो बाड़मेर से दूसरा इंजन लाया गया और उससे ट्रेन को फिर बाड़मेर स्टेशन पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रैक के जंक्शन वाले हिस्से पर कालका एक्सप्रेस ट्रेन आधी आगे और आधी पीछे रह गई। यहीं इंजन फेल हो गया। यह सुबह 6:45 बजे बाड़मेर से चंडीगढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed