{"_id":"5b2bbf1f4f1c1bf46e8b8e13","slug":"passengers-charged-air-asia-for-misbehavior-captain-turned-ac-full","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को जबरदस्ती विमान से उतारने के लिए कप्तान ने एसी कर दिया फुल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यात्रियों को जबरदस्ती विमान से उतारने के लिए कप्तान ने एसी कर दिया फुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Thu, 21 Jun 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर एशिया की एक उड़ान में सवार कुछ यात्रियों ने विमान कर्मचारियों के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। यह उड़ान कोलकाता से बागडोगरा जा रही थी और करीब साढ़े चार घंटे देर थी। एक यात्री ने यह दावा किया। विमान में सवार इंडियन ऑयन कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक (पश्चिम बंगाल) दीपांकर रे ने कहा कि कर्मचारियों ने यात्रियों के साथ बेहद गैर-पेशेवर तरीके से व्यवहार किया और उन्हें विमान से उतर जाने को कहा। इसके बाद दोनों पक्षों में कहा-सुनी भी हो गयी।
विज्ञापन
यात्रियों ने एयर एशिया के कर्मचारियों पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
रे ने मीडिया से कहा, ‘विमान सुबह के नौ बजे उड़ान भरने वाली थी और शुरू में आधे घंटे देर थी। बोर्डिंग के बाद हम लोग डेढ़ घंटे विमान में ही बिना खाना-पानी के बैठे रहे।’ इसके बाद विमान के कप्तान ने बिना कारण बताये सभी को उतर जाने को कहा। जब यात्रियों ने बाहर भारी बारिश के कारण उतरने से मना किया तो कप्तान ने यात्रियों को डराने के लिए पूरी तेजी से एसी चला दिया। इससे विमान के अंदर डरावना दृश्य पैदा हुआ और चारों तरफ धुंध छा गयी। लोगों को घुटन होने लगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई महिलाओं एवं बच्चों को इससे उल्टियां होने लगीं। संपर्क किये जाने पर एयर एशिया ने विमान देर होने की बात स्वीकार की तथा अफसोस जाहिर किया। कंपनी ने इसके बाद बयान भी जारी किया।
विज्ञापन