{"_id":"64345fb80e19e688a90e2b83","slug":"passenger-shoots-self-in-northeast-express-train-at-new-jalpaiguri-railway-station-west-bengal-news-updates-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"North East Express: चलती ट्रेन में यात्री ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
North East Express: चलती ट्रेन में यात्री ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 11 Apr 2023 12:43 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:43 AM IST
सार
यात्री ने करीब आठ बजे ट्रेन के जनरल डिब्बे में खुद को गोली मार ली। मृतक के पास टिकट या अपना कोई पहचान पत्र व अन्य कोई दस्तावेज नहीं था। जिसकी वजह से मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में शख्स ने गोली मारकर की आत्महत्या
- फोटो : ANI
विस्तार
गुवाहाटी से नई दिल्ली जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में एक यात्री ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता सब्यसाची डे के मुताबिक, यात्री ने करीब आठ बजे ट्रेन के जनरल डिब्बे में खुद को गोली मार ली। गोली चलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। उधर, आनन-फानन में घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एनएफआर के प्रवक्ता ने कहा, यात्री के पास टिकट या अपना कोई पहचान पत्र व अन्य कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिसकी वजह से मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
प्रवक्ता ने कहा कि फोरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है, यह स्पष्ट नहीं है कि मृतक बंदूक लेकर ट्रेन में कहां से चढ़ा। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस गुवाहाटी से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलती है।