फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Passenger detained for talking about bomb at airport; An aircraft makes emergency landing at Nagpur airport

Aviation: हवाई अड्डे पर बम की बात करने पर यात्री हिरासत में; नागपुर एयरपोर्ट पर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Thu, 20 Feb 2025 11:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि/मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 20 Feb 2025 11:33 AM IST
सार

कोच्चि से कुआलालंपुर जाने वाली उड़ान में सवार होने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुरक्षा अधिकारी ने राशिद से उसके सामान के वजन के बारे में पूछा। इस पर उसने मजाक में कहा कि उसमें 'बम' है। जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Passenger detained for talking about bomb at airport; An aircraft makes emergency landing at Nagpur airport
बिमान बांग्ला का विमान - फोटो : ANI

विस्तार

कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री ने मजाकिया अंदाज में बैग में बम होने की बात कही, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। हवाई अड्डा पर सुरक्षा अधिकारियों ने कोझिकोड निवासी राशिद को बुधवार रात करीब 11:30 बजे हुई इस घटना के बाद नेदुम्बस्सेरी पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कोच्चि से कुआलालंपुर जाने वाली उड़ान में सवार होने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुरक्षा अधिकारी ने राशिद से उसके सामान के वजन के बारे में पूछा। इस पर उसने मजाक में कहा कि उसमें 'बम' है। जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि राशिद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और बाद में उसे रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


दुबई जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई
ढाका से दुबई जाने वाली बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट को महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस फ्लाइट में 396 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। नागपुर एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तकनीकी समस्याओं के कारण बुधवार को आधी रात के करीब फ्लाइट का मार्ग बदल दिया गया और इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में 396 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed