फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Party planning for nationwide expansion says LJP Ramvilas president Chirag Paswan

चिराग पासवान बोले: आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी हमारी पार्टी, बिहार में लगे राष्ट्रपति शासन

Tue, 14 Mar 2023 05:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 14 Mar 2023 05:58 PM IST
सार

चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने इस साल पहली बार नगालैंड विधानसभा चुनाव लड़ा और राज्य में दो सीटों पर जीत हासिल की। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी ने नगालैंड में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और आने वाले दिनों में हमारी पार्टी और मजबूत होगी।

विज्ञापन
Party planning for nationwide expansion says LJP Ramvilas president Chirag Paswan
प्रेस वार्ता के दौरान चिराग पासवान। - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मंगलवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इसके बाद उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी राष्ट्रव्यापी विस्तार की रणनीति की योजना बना रही है। प्रेस को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव दिए हैं और बैठक में पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई है। 

विज्ञापन

 

'नगालैंड के बाद अन्य राज्यों में भी दर्ज कराएंगे मौजूदगी'
चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने इस साल पहली बार नगालैंड विधानसभा चुनाव लड़ा और राज्य में दो सीटों पर जीत हासिल की। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी ने नगालैंड में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और आने वाले दिनों में हमारी पार्टी और मजबूत होगी। हम कई अन्य राज्यों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी के विस्तार की रणनीति पर चर्चा की गई। पासवान ने कहा कि अन्य राज्यों के हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विस्तार के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें: Bihar : पशुपति पारस ने भतीजे चिराग पासवान को बताया फिसड्डी, कहा- 2020 में भइया के नाम पर वोट मिले थे

विज्ञापन
विज्ञापन

'बिहार में हो रहा कानून का दुरुपोग, राष्ट्रपति शासन लगाया जाए'
उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य में कानूनों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की। पासवान ने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य का प्रंबंधन नहीं कर पा रहे हैं। वहां कानून का पूरी तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है। हमें लगता है कि राज्य में जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed