{"_id":"64b7ee4a8bcbab56960d25c4","slug":"partha-chatterjee-will-be-prosecuted-in-school-job-scam-bengal-governor-anand-bose-approves-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: स्कूल नौकरी घोटाले में पार्थ चटर्जी पर चलेगा मुकदमा, बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस ने दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: स्कूल नौकरी घोटाले में पार्थ चटर्जी पर चलेगा मुकदमा, बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस ने दी मंजूरी
Wed, 19 Jul 2023 07:38 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 19 Jul 2023 07:38 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में स्कूल नौकरी घोटाले में फंसे राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ अब मुकदमा चलेगा। इसकी मंजूरी बंगाल के राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस ने ने दे दी है। इसकी जानकारी बुधवार को राजभवन के एक अधिकारी ने दी।
विज्ञापन
Partha Chatterjee
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में स्कूल नौकरी घोटाले में फंसे राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ अब मुकदमा चलेगा। इसकी मंजूरी बंगाल के राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस ने ने दे दी है। इसकी जानकारी बुधवार को राजभवन के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल बोस ने मंगलवार को अपनी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नियमों के मुताबिक, किसी राज्य मंत्री के खिलाफ कोई भी जांच शुरू करने के लिए राज्यपाल और स्पीकर की अनुमति की आवश्यकता होती है। बता दें कि पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को राज्य के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में भर्ती घोटाले के सिलसिले में पिछले साल जुलाई में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
वहीं घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए कई प्रशासनिक अधिकारियों, विधायकों, प्राथमिक शिक्षा बोर्ड और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अधिकारियों और कुछ तृणमूल कांग्रेस नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया है, कुछ लोगों पर पूछताछ के आधार पर जांच चल रही है।
विज्ञापन