{"_id":"628e04156cef427e4452ffac","slug":"partha-chatterjee-appears-before-cbi-for-the-second-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, दोबारा सीबीआई के समक्ष हुए पेश ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, दोबारा सीबीआई के समक्ष हुए पेश
Wed, 25 May 2022 03:55 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 25 May 2022 03:55 PM IST
सार
यह दूसरी बार है जब तृणमूल कांग्रेस के महासचिव चटर्जी से केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा घोटाले के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Partha Chatterjee
- फोटो : Facebook
विस्तार
पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) द्वारा सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में नियुक्तियों की कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी बुधवार को यहां सीबीआई के सामने पेश हुए। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि अवैध नियुक्तियों के समय शिक्षा मंत्री रहे चटर्जी से बुधवार को वही सवाल पूछे जाएंगे जिनके जवाब सलाहकार समिति के सदस्यों के जवाबों से मेल नहीं खाते थे। स्कूलों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की लंबित भर्तियों की निगरानी के लिए नवंबर 2019 में पश्चिम बंगाल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गठित सलाहकार पैनल के सदस्यों से सीबीआई के अधिकारियों ने पहले पूछताछ की थी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री की बेटी की नियुक्ति मामले मेंं भी सवाल पूछे जाएंगे
सीबीआई अधिकारी ने कहा कि मंत्री से शिक्षा राज्य मंत्री परेश अधिकारी की बेटी की प्राथमिक स्कूल शिक्षक के रूप में नियुक्ति के बारे में भी सवाल पूछे जाएंगे। हमने पिछले हफ्ते बुधवार को चटर्जी से सवाल पूछा था, लेकिन उनके जवाब सलाहकार पैनल के सदस्यों से मेल नहीं खाते थे। इसलिए हम उनसे वही सवाल पूछेंगे। सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में शिक्षक के रूप में परेश अधिकारी की बेटी की नियुक्ति से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाएंगे। हम इन सभी में चटर्जी के लिंक का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह दूसरी बार है जब तृणमूल कांग्रेस के महासचिव चटर्जी से केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा घोटाले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वह घोटाले में पूछताछ के लिए 18 मई को सीबीआई के समक्ष पेश हुए थे, जब कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने एकल पीठ के उस आदेश को बरकरार रखा था, जिसमें सीबीआई को डब्ल्यूबीएसएससी द्वारा कथित अवैध नियुक्तियों की जांच करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
पहली बार उनसे साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की गई थी। एक अधिकारी ने कहा कि सीबीआई पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग के माध्यम से सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती में कथित विसंगतियों की भी जांच कर रही है। चटर्जी वर्तमान में उद्योग और वाणिज्य मंत्री हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने पिछले सप्ताह उन्हें बुधवार को सीबीआई के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था।