{"_id":"6a6a377dba63f922230a1984","slug":"parth-pawar-engagement-ajit-pawar-son-engaged-to-journalist-kaiynaat-dara-when-is-the-wedding-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parth Pawar Engaged: अजित पवार के बेटे पार्थ की हुई सगाई, पत्रकार कायनात दारा बनेंगी जीवनसाथी; कब होगी शादी?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parth Pawar Engaged: अजित पवार के बेटे पार्थ की हुई सगाई, पत्रकार कायनात दारा बनेंगी जीवनसाथी; कब होगी शादी?
Wed, 29 Jul 2026 10:55 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:55 PM IST
सार
Parth Pawar Engaged Kaiynaat Dara: अजित पवार के बेटे और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार ने बुधवार को कायनात दारा से सगाई कर ली। पुणे में हुए इस समारोह में महाराष्ट्र के कई बड़े राजनीतिक नेता शामिल हुए। कायनात दारा टीवी पत्रकार रह चुकी हैं। परिवार ने शादी की तारीख भी तय कर दी। आइए, विस्तार से जानते हैं कि शादी को क्या अपडेट है...
विज्ञापन
अजित पवार के बेटे पार्थ ने कायनात दारा से की सगाई
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अजित पवार के बेटे और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार ने कायनात दारा से सगाई कर ली। पुणे में आयोजित यह समारोह सादगीपूर्ण और पारिवारिक रखा गया। इसमें केवल रिश्तेदारों और चुनिंदा मेहमानों को बुलाया गया। परिवार के सूत्रों के अनुसार, समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार समेत कई मंत्री और वरिष्ठ राजनीतिक नेता मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार परिवार ने बताया कि दोनों की शादी 27 फरवरी 2027 को बारामती में होगी।
पार्थ पवार, महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और दिवंगत अजित पवार के बेटे हैं। जनवरी में विमान दुर्घटना में अपने पिता के निधन के बाद से वह एनसीपी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सगाई के बाद परिवार की ओर से विवाह से जुड़ी कई जानकारियां साझा की गईं। इसके साथ ही कायनात दारा के बारे में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्टों में चल रही गलत सूचनाओं को लेकर भी आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्थ पवार, महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और दिवंगत अजित पवार के बेटे हैं। जनवरी में विमान दुर्घटना में अपने पिता के निधन के बाद से वह एनसीपी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सगाई के बाद परिवार की ओर से विवाह से जुड़ी कई जानकारियां साझा की गईं। इसके साथ ही कायनात दारा के बारे में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्टों में चल रही गलत सूचनाओं को लेकर भी आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया गया।
विज्ञापन
कौन हैं कायनात दारा और क्या दी गई आधिकारिक जानकारी?
एनसीपी नेता उमेश पाटिल ने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में कायनात दारा के नाम, जन्मस्थान, उपनाम और पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर गलत जानकारी प्रसारित की जा रही थी। इसे देखते हुए आधिकारिक जानकारी जारी की गई। उन्होंने बताया कि कायनात दारा मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और वर्तमान में दिल्ली में रहती हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह कश्मीरी नहीं हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वह पंजाबी हिंदू परिवार से हैं, उनका समुदाय क्षत्रिय है और उनका गोत्र कश्यप है।
विज्ञापन