फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary party led by Lok Sabha Speaker Om Birla will visit UAE on a five day visit today

यूएई का दौरा: लोकसभा स्पीकर ने यूएई की संसद को किया संबोधित, आतंकवाद के खिलाफ जंग में एकजुट हो दुनिया

Tue, 22 Feb 2022 10:45 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 22 Feb 2022 10:45 PM IST
सार

बिरला ने यूएई की संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के सरकार के फैसले की सराहना की।

विज्ञापन
Parliamentary party led by Lok Sabha Speaker Om Birla will visit UAE on a five day visit today
ओम बिरला - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राष्ट्रीय परिषद के छठे पूर्ण सत्र को संबोधित किया। उन्होंने आतंकवाद को दुनिया की शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हुए इसके खिलाफ एकजुट जंग की वकालत की। यूएई की संसद को संबोधित करने वाले बिरला पहले भारतीय स्पीकर हैं।

विज्ञापन


बिरला ने यूएई में हाल ही में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि वैश्विक सुरक्षा, स्थिरता और सतत विकास के लिए आवश्यक है कि पूरी दुनिया आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद की चुनौतियों के खिलाफ एकजुट हो। धार्मिक कट्टरता और आतंकवाद से बढ़ते खतरों और लोगों की सुरक्षा के संबंध में भारत और यूएई की साझा चिंता वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक परिदृश्य में हमारे सहयोग को नया रूप दे रही है।
विज्ञापन


बिरला ने यूएई की संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के सरकार के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई की मित्रता और सहभागिता का लंबा इतिहास है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय विषयों पर विचारों की समानता ने इस संबंध को और गहरा बनाया है। वरिष्ठ राजनेताओं तथा नागरिकों के एक-दूसरे के देशों में नियमित यात्राओं के कारण दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय प्रतिनिधिमंडल की यह पहली यात्रा
द्विपक्षीय आदान-प्रदान के तहत संसदीय प्रतिनिधिमंडल की यह पहली यात्रा है। इस दल में सांसद सुशील कुमार मोदी, डॉ. फौजिया तहसीन अहमद, डॉ. एमके विष्णु प्रसाद, पी रविंद्रनाथ, शंकर लालवानी, डॉ. सुजय राधाकृष्ण विखेपाटिल, लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार और संयुक्त सचिव अजय कुमार शामिल रहेंगे हैं। 

यूएई की अपनी यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल के सदस्य अपने मेजबान से मिलने के अलावा, यूएई की संघीय राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष सकर गोबाश, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी मुलाकात होनी है। 


फोर्सेज और शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री और दुबई के शासक से मुलाकात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान और विदेश मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से भी मुलाकात करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed