फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary panel of Home Affairs says Police seen as insensitive towards commoners corruption complaints against IPS officers in its report

संसदीय समिति की चेतावनी: आम लोगों को असंवेदनशील लगती है पुलिस, भ्रष्टाचार की शिकायतों में आईपीएस अफसरों के भी नाम

Sun, 13 Feb 2022 04:34 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 13 Feb 2022 04:34 PM IST
सार

बताया गया है कि यह रिपोर्ट इसी हफ्ते संसद को सौंपी गई है। संसदीय समिति ने इसमें इस बात पर नाराजगी भी जाहिर की कि पुलिस की सार्वजनिक छवि पूरे देश में नकारात्मक हो रही है। 

विज्ञापन
Parliamentary panel of Home Affairs says Police seen as insensitive towards commoners corruption complaints against IPS officers in its report
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

गृह मामलों पर बनी संसदीय समिति ने देश में पुलिस की खराब होती छवि को लेकर सख्त टिप्पणियां की हैं। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली इस समिति ने कहा है कि देशभर में लोगों के बीच पुलिस की छवि नकारात्मक है और आम लोगों को कई बार पुलिसवाले असंवेदनशील लगते हैं। 
विज्ञापन


समिति ने कहा कि पुलिस की छवि खराब होने की वजह यह भी है कि कई पुलिसकर्मी, जिनमें आईपीएस अफसर शामिल हैं के खिलाफ भ्रष्टाचार तक की शिकायतें आ चुकी हैं। संसदीय समिति ने इस बात पर नाराजगी भी जाहिर की कि पुलिस की सार्वजनिक छवि पूरे देश में नकारात्मक हो रही है। बताया गया है कि यह रिपोर्ट इसी हफ्ते संसद को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिसवालों के आम जनता के प्रति इस तरह के बर्ताव की कई वजहें हो सकती हैं, लेकिन उनके सही तरह से प्रशिक्षण के जरिए उनके बर्ताव को बेहतर किया जा सकता है। कमेटी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के बर्ताव में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए उनमें हकदारी आधारित नजरिए की जगह अधिकार पर आधारित नजरिया लाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी ने संसद को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में प्रस्ताव दिया है कि पुलिस के प्रशिक्षण संस्थानों में पुलिसकर्मियों को व्यवहार कुशल बनाने की कोशिश भी की जानी चाहिए। यही प्रशिक्षुओं की प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि पुलिस की छवि को सकारात्मक किया जा सके। 

पुलिस के आधुनिकीकरण पर खर्च होंगे 26,275 करोड़ रुपये
  • केंद्र सरकार पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 26,275 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सरकार ने वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक के लिए पुलिस फोर्स आधुनिकीकीकरण (एमपीएफ) नामक अंब्रेला स्कीम को जारी रखने को मंजूरी दी है। यह पैसा अगले पांच साल में देश के सभी हिस्सों में खर्च होगा।
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, इसमें जम्मू-कश्मीर व पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा पर खर्च, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नई बटालियन तैयार करने और नई फोरेंसिक लैब व जांच के उपकरण विकसित करने जैसे काम शामिल हैं। सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस को आधुनिक बनाने और कार्यशैली में सुधार पर भी काम होगा।
  • आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था, पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक अपनाने, राज्यों में मादक पदार्थों के नियंत्रण पर काम कर रही एजेंसियों और आपराधिक न्यायिक प्रणाली को पुख्ता रखने के लिए मजबूत फोरेंसिक सेटअप तैयार करने में पर भी पैसा खर्च किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed