फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary panel is set to discuss the code of conduct for judges in the higher judiciary

Law: संसदीय समिति न्यायाधीशों के लिए आचार संहिता पर करेगी चर्चां, यशवंत वर्मा पर महाभियोग की तैयारी

Sun, 22 Jun 2025 09:22 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 22 Jun 2025 09:22 PM IST
सार

संसदीय स्थायी समिति (कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय) मंगलवार को होने वाली बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करेगी। समिति की अधिसूचना में कहा गया है, यह बैठक 'न्यायिक प्रक्रिया और उसमें सुधार' विषय पर होगी, जिसमें उच्च न्यायपालिका के न्यायाधीशों के आचार संहिता और सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले पदों पर विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन
Parliamentary panel is set to discuss the code of conduct for judges in the higher judiciary
जस्टिस यशवंत वर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

संसद की एक स्थायी समिति हाई कोर्ट के जजों के लिए आचार संहिता पर विचार करने जा रही है। वहीं सरकार पूर्व दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में भी है।
विज्ञापन


जस्टिस वर्मा के दिल्ली स्थित आवास से बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी की बरामदगी के बाद वे जांच के दायरे में आ गए थे। इसके बाद उन्हें उनके मूल न्यायालय इलाहाबाद हाई कोर्ट में वापस भेज दिया गया था। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन


संसदीय स्थायी समिति (कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय) मंगलवार को होने वाली बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करेगी। समिति की अधिसूचना में कहा गया है, यह बैठक 'न्यायिक प्रक्रिया और उसमें सुधार' विषय पर होगी, जिसमें उच्च न्यायपालिका के न्यायाधीशों के आचार संहिता और सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले पदों पर विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा की इस समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजलाल हैं और इसमें भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई (जो एक मनोनीत सांसद हैं), पूर्व कानून राज्य मंत्री पी पी चौधरी, तृणमूल कांग्रेस सांसद सुखेंदु शेखर राय और कल्याण बनर्जी, कांग्रेस के विवेक तन्खा और द्रमुक के पी विल्सन तथा ए राजा इसके प्रमुख सदस्य हैं।


इसी बीच, विपक्ष ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस शेखर यादव के खिलाफ भी महाभियोग की नोटिस दिया है। उन पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। राज्यसभा सचिवालय उन सांसदों के हस्ताक्षरों का भी सत्यापन कर रहा है, जिन्होंने न्यायमूर्ति यादव के खिलाफ कथित नफरती भाषण को लेकर महाभियोग नोटिस पर हस्ताक्षर किए थे। सचिवालय पहले ही सांसदों को उनके हस्ताक्षरों की पुष्टि के लिए पत्र लिख चुका है।

ये भी पढ़ें: Air India: एअर इंडिया ने 15 जुलाई तक घटाई उड़ानों की संख्या, बंगलूरू-सिंगापुर समेत निलंबित रहेंगे ये मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed