{"_id":"654df640003d886636047699","slug":"parliamentary-ethics-committee-will-send-suspension-petition-to-lok-sabha-speaker-in-mahua-moitra-case-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahua Moitra: आचार समिति ने लोकसभा स्पीकर को भेजी रिपोर्ट, निलंबन की सिफारिश, अब ओम बिरला की कार्रवाई पर नजरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mahua Moitra: आचार समिति ने लोकसभा स्पीकर को भेजी रिपोर्ट, निलंबन की सिफारिश, अब ओम बिरला की कार्रवाई पर नजरें
Fri, 10 Nov 2023 02:52 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:52 PM IST
सार
महुआ मोइत्रा से जुड़े मामले पर संसदीय आचार समिति की सदस्य अपराजिता सांरगी ने कहा, बैठक में फैसला लिया गया कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के निलंबन की अर्जी लोकसभा अध्यक्ष को भेजेंगे।
विज्ञापन
संसदीय आचार समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकर और तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा (फाइल)
- फोटो : social media
विस्तार
रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। संसदीय आचार समिति ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा मामले पर सुनवाई के बाद अपनी रिपोर्ट लोक सभा स्पीकर के पास भेज दी है। सूत्रों के अनुसार, महुआ मोइत्रा के खिलाफ 'कैश-फॉर-क्वेरी' आरोपों पर लोकसभा की आचार समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने पैनल की रिपोर्ट अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यालय को सौंप दी है।
लोक सभा स्पीकर राजस्थान से दिल्ली लौटने के बाद करेंगे कार्रवाई?
संसद में सवाल के बदले पैसा और उपहार मामले में सूत्रों ने यह भी बताया कि वर्तमान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने गृहनगर कोटा (राजस्थान) में हैं। उनके दिवाली (12 नवंबर) के बाद दिल्ली लौटने की संभावना है, जिसके बाद रिपोर्ट पर कार्रवाई की उम्मीद है। समिति ने गुरुवार को एक बैठक में बहुमत से रिपोर्ट को अपनाया था। संसदीय पैनल की इस रिपोर्ट में 'कैश फॉर-क्वेरी' आरोपों पर मोइत्रा को सदन से निष्कासित करने की सिफारिश की गई थी।
महुआ को बर्खास्त कराने की तैयारी
इस समिति ने 'अनैतिक आचरण' और 'सदन की अवमानना' के लिए मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की थी। गुरुवार को समिति की बैठक में उपस्थित 10 सदस्यों में से छह ने 479 पेज की रिपोर्ट के समर्थन में मतदान किया था। वहीं, चार विपक्षी सदस्यों ने इससे असहमति जताई थी। इससे पहले महुआ मोइत्रा मामले में भाजपा सांसद और संसदीय आचार समिति की सदस्य अपराजिता सारंगी ने कहा, गुरुवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के निलंबन की अर्जी लोकसभा अध्यक्ष को भेजेंगे।
विज्ञापन
आचार समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा, आज या कल में रिपोर्ट भेज दी जाएगी। उसके बाद लोकसभा अध्यक्ष आगे की कार्रवाई तय करेंगे। हालांकि, इस मामले में महुआ ने लगातार तमाम आरोपों का खंडन किया है। तृणमूल कांग्रेस ने सवाल किया है कि भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के अपमानजनक और असंसदीय बयान मामले में संसदीय आचार समिति ने मौन क्यों साध रखा है?
पैसे लेकर सवाल पूछने का पूरा मामला क्या है?
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के कहने पर संसद में सवाल पूछने का आरोप है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को 15 अक्तूबर को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया था कि महुआ द्वारा लोकसभा में हाल के दिनों तक पूछे गए 61 प्रश्नों में से 50 प्रश्न अदाणी समूह पर केंद्रित थे।
आरोप है कि कारोबारी दर्शन हीरानंदानी की ओर से अदाणी समूह पर निशाना साधने के लिए लोकसभा में सवाल पूछती थीं। उन्होंने दावा किया कि हीरानंदानी अलग-अलग स्थानों से एवं अधिकतर दुबई से सवाल पूछने के लिए मोइत्रा की ‘लॉगइन आईडी’ का इस्तेमाल करते थे। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने आचार समिति के पास भेज दिया था।

तृणमूल कांग्रेस का भाजपा से तीखा सवाल#WATCH | On TMC MP Mahua Moitra, Aparajita Sarangi, BJP MP and member of the Parliament Ethics Committee says, "In the meeting yesterday, it was decided that we will send the application of the suspension of TMC MP Mahua Moitra to the Lok Sabha Speaker. Voting was done yesterday,… pic.twitter.com/7yUx7DgHU2
— ANI (@ANI) November 10, 2023