फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary committee will curb fake news, media bodies called to give suggestions

Fake News: फर्जी खबरों पर लगाम लगाएगी संसदीय समिति, सुझाव देने के लिए मीडिया निकायों को बुलाया

Sun, 10 Nov 2024 10:55 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 10 Nov 2024 10:55 PM IST
सार

समिति 21 नवंबर को फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने के तंत्र की समीक्षा विषय पर बैठक करेगी। संसदीय समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद निशिकांत दुबे हैं।

विज्ञापन
Parliamentary committee will curb fake news, media bodies called to give suggestions
संसद भवन - फोटो : ANI

विस्तार

संसद की संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी समिति फर्जी खबरों पर लगाम लगाएगी। इसलिए संसदीय समिति ने मीडिया निकाय न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन और एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया को सुझाव देने के लिए बुलाया है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि संचार और सूचना प्रौद्योगिकी की स्थायी समिति 21 नवंबर को फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने के तंत्र की समीक्षा विषय पर बैठक करेगी। संसदीय समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद निशिकांत दुबे हैं। बैठक में समिति न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (एनबीडीए) और एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (ईजीआई) के विचार सुनेगी। 
विज्ञापन


समिति ने पहले फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने के तंत्र के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफार्मों से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करने का निर्णय लिया था। इसके अलावा समिति भारत में क्रिप्टोकरेंसी की मौजूदगी के साथ समिति मुद्राओं के नए रूपों से उभरने और उनके प्रभाव की भी जांच करेगी। समिति का पैनल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के उभरने और संबंधित मुद्दों के प्रभाव को लेकर भी बात करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति को सूचना और प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्रालयों के कामकाज की जांच करने का अधिकार है। अब समिति ने सभी तरह के मीडिया से जुड़े कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा के साथ-साथ प्रसार भारती के कामकाज की समीक्षा को भी चुना है। डिजिटल और साइबर अपराध को लेकर समिति विनियमन और निगरानी पर भी गौर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed