फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary committee seeks report on PNB fraud

PNB Fraud: संसदीय समिति ने वित्त मंत्रालय से मांगी रिपोर्ट, नीरव का फिक्स्ड डिपोजिट भी जब्त

Fri, 16 Feb 2018 05:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Feb 2018 05:37 AM IST
विज्ञापन
Parliamentary committee seeks report on PNB fraud
pnb

वित्त मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने बृहस्पतिवार को वित्त मंत्रालय से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के घोटाले के बारे में जानकारी मांगी और इस पर रिपोर्ट देने को कहा। सूत्रों के मुताबिक, समिति की बैठक अनुदान की मांगों पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। 

विज्ञापन


इस दौरान सदस्यों ने घोटाले पर अपनी चिंता जताई और आर्थिक मामलों के सचिव राजीव कुमार समेत अन्य अधिकारियों से रिकैपिटलाइजेशन प्रक्रिया के बारे में सवाल किए। समिति की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने की। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी समिति के सदस्य हैं। 
विज्ञापन


3.9 करोड़ फिक्स्ड डिपोजिट भी जब्त : ईडी

प्रवर्तन निदेशालय ने अपने बयान में कहा कि हमने पीएनबी घोटाले के मामले में नीरव मोदी और गीताजंलि जेम्स के देशभर में 17 परिसरों पर छापा मारा। इस दौरान 5100 करोड़ रुपये कीमत के सोना, हीरे और बहुमूल्य रत्नों का स्टॉक जब्त किया है। यह कीमत शेयर वैल्यू के आधार पर आंकी गई है। इसके अलावा 3.9 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट को जब्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घोटाले की पूरी रकम वसूल ली जाएगी : राजीव कुमार

पीएनबी घोटाले पर आर्थिक मामलों के सचिव राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि नीरव मोदी समेत सभी आरोपियों से घोटाले की पूरी रकम वसूल ली जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

कुमार ने कहा कि बैंक सभी जरूरी प्रावधान करेगा और इसके लिए उसके पास पर्याप्त पैसा है। यह मामला एक शाखा का है और दोषियों के खिलाफ सभी संभव कदम उठाए जाएंगे। साथ ही अन्य बैंकों को भी सतर्क कर दिया गया है। 

हमने पीएनबी के एलओयू के आधार पर दिया पैसा : एक्सिस बैंक

एक्सिस बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) के जरिए लेनदेन में सक्रिय हिस्सेदार है और उसने पंजाब नेशनल बैंक के साथ ऐसे मामलों में लेनदेन किया है।


बैंक ने एक बयान में कहा कि विदेश सामान्य कामकाज के तहत हम अपनी विदेशी शाखाओं के जरिए दूसरे बैंकों द्वारा जारी एलओयू के आधार पर लेनदेन करते हैं। ये पैसा एलओयू जारी करने वाले बैंक के नोस्ट्रो अकाउंट में जाता है। पीएनबी में घोटाले के सामने आने के बाद एक्सिस बैंक के स्टॉक में बृहस्पतिवार को 0.17 फीसदी की गिरावट देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed