फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary committee seek govt to bring back

धरोहरों की स्वदेश वापसी के प्रयास तेज करे सरकार

Sun, 08 May 2016 01:46 AM IST
एम संजय/ अमर उजाला, दिल्ली
एम संजय/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 08 May 2016 01:46 AM IST
सार

  • संसदीय समिति ने अपनाए तल्ख तेवर, सरकार के मौजूदा तौर-तरीकों पर जताया असंतोष
  • समिति ने कहा है कि मूल्यवान धरोहरों की स्वदेश वापसी के लिए सरकार को कानूनी और राजनयिक दोनों स्तर पर प्रयास करने चाहिए

विज्ञापन
Parliamentary committee seek govt to bring back
कोहिनूर - फोटो : Getty

विस्तार

ब्रिटिश शासन के दौरान देश से बाहर ले जाए गए कोहिनूर समेत अन्य सभी धरोहरों को स्वदेश वापस लाने के मामले में संसदीय समिति ने कड़ा रुख अपनाया है। समिति ने सरकार के मौजूदा तौर-तरीकों पर असंतोष जताते हुए कहा है कि इन मूल्यवान वस्तुओं को वापस लाने के लिए ठोस प्रयास की जरूरत है। ऐसे में ब्रिटेन से कोहिनूर को वापस लाने के प्रयास में जुटी सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


सांस्कृतिक मंत्रालय की लोकसभा समिति ने सरकार से कहा है कि वह इस मामले में रिपोर्ट पेश होने के तीन माह के भीतर ठोस कदम उठाए। समिति ने कहा है कि मूल्यवान धरोहरों की स्वदेश वापसी के लिए सरकार को कानूनी और राजनयिक दोनों स्तर पर प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन


समिति ने कहा है कि सरकार को उन वस्तुओं को वापस लाने के भी प्रयास करने चाहिए जो दूसरे देशों के खरीददारों को बेची जा चुकी हैं। साथ ही समिति ने सरकार से देश के अनमोल और दुर्लभ धरोहरों की रक्षा और संरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए कानून को मजबूत बनाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में 1972 का बना कानून प्रभावी है। जिसमें समिति ने ढेरों खामियां गिनाई हैं। पुरातत्व के महत्व से जुड़ी जगहों को खोजने के मामले पर भी समिति ने भारतीय पुरातात्विक विभाग के प्रयासों पर असंतोष जताया है। समिति ने पाया है कि पुरातत्व विभाग अपने कुल बजट का महज एक प्रतिशत ही नई जगहों के खोज पर खर्च करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed