फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju slams Rahul Gandhi for 'telling lies' in Lok Sabha, News in hindi

Lok Sabha: किरेन रिजिजू ने 'झूठ बोलने' के लिए की राहुल गांधी की आलोचना; सदन को 'गुमराह' करने का लगाया आरोप

Mon, 03 Feb 2025 11:14 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 03 Feb 2025 11:14 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'जब विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) आज बोल रहे थे, तो स्पीकर ने भी चार बार कहा कि उन्हें अपने दावों की पुष्टि करनी चाहिए। लेकिन उन्होंने बोल दिया और चले गए... विपक्ष के नेता एक जिम्मेदार पद है और उन्हें अपने बयानों को सोच-समझकर पेश करना चाहिए। 

विज्ञापन
Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju slams Rahul Gandhi for 'telling lies' in Lok Sabha, News in hindi
किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला - फोटो : ANI

विस्तार

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को लोकसभा में अपने भाषण के दौरान 'झूठ बोलने' के लिए राहुल गांधी की आलोचना की और संकेत दिया कि सत्ता पक्ष सदन को 'गुमराह' करने के लिए कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर सकता है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 'इंडिया ब्लॉक' की सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण देने के लिए अपने विदेश मंत्री को अमेरिका नहीं भेजती। उनकी इस टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन पर 'झूठ' का सहारा लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने लगाए कई आरोप
अपने भाषण के दौरान, लोकसभा में विपक्ष के नेता ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात से इनकार किया कि चीनी सेना भारतीय क्षेत्र में घुसी थी, जबकि सेना उनसे असहमत थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच महाराष्ट्र की मतदाता सूची में हिमाचल प्रदेश की आबादी के बराबर करीब 70 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े गए और चुनाव आयोग से राज्य में विपक्षी दलों को आंकड़े उपलब्ध कराने की मांग की। 
विज्ञापन


'विपक्ष के नेता ने अपने पद की गरिमा को गिराया'
वहीं उनकी टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष के नेता ने इस तरह की 'बचकानी टिप्पणियां' और 'झूठ बोलकर' अपनी और लोकसभा में अपने पद की गरिमा को गिराया है। संसद परिसर में पत्रकारों से उन्होंने कहा, 'हमने उस समय ही लोकसभा में राहुल गांधी की तरफ से कही गई बातों पर आपत्ति जताई थी और हम कल फिर से अध्यक्ष के समक्ष ऐसा करने जा रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर सकती है भाजपा
यह पूछे जाने पर कि सत्ता पक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की मांग करेगा, इस पर किरेन रिजिजू ने कहा कि इसके दो विकल्प हैं। उन्होंने कहा, 'पहला ये है कि हम सदन में अपने भाषण में राहुल गांधी की टिप्पणियों की निंदा करेंगे और उनसे अपने बयान को प्रमाणित करने की मांग करेंगे। दूसरी संभावना यह है कि कोई सदस्य उनके गलत बयानों से सदन को गुमराह करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नोटिस जारी करेगा।' 

उन्होंने कहा, 'हम अपने विकल्पों पर विचार करेंगे और फिर कोई निर्णय लेंगे।' मंत्री ने आगे कहा, 'हम जानते हैं कि उन्होंने जो कहा है, उसे प्रमाणित नहीं कर सकते, क्योंकि वह झूठ है।' '(सदन की कार्यवाही के) रिकॉर्ड से आपत्तिजनक और निराधार शब्दों और वाक्यों को हटाना नियम का हिस्सा है। हालांकि, हम नियमों के माध्यम से उन्हें याद दिलाना चाहेंगे कि इस तरह के तुच्छ कृत्य और भाषा का बार-बार इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। यह संसदीय मानकों को कमजोर करता है'।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed