{"_id":"5dd3df198ebc3e548349e107","slug":"parliament-winter-session-g-kishan-reddy-reply-about-naxalite-maoist-insurgency-in-loksabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बोले- नक्सली हिंसा में आई 43 फीसदी कमी, दो तिहाई घटनाएं 10 जिलों में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बोले- नक्सली हिंसा में आई 43 फीसदी कमी, दो तिहाई घटनाएं 10 जिलों में
Tue, 19 Nov 2019 05:54 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 19 Nov 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
जी किशन रेड्डी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने देश में नक्सलवाद की स्थिति पर मंगलवार को कहा कि मई 2014 से अप्रैल 2019 के दौरान इसके पहले के पांच वर्षों की तुलना में नक्सली हिंसा से जुड़ी घटनाओं में 43 फीसदी तक कमी आई है।
विज्ञापन
संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने यह भी कहा कि नक्सली हिंसा की दो-तिहाई घटनाएं सिर्फ 10 जिलों में हुई हैं। उन्होंने कहा कि नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण नक्सली हिंसा में काफी कमी आई है और इसके भौगोलिक विस्तार में कमी आई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 2016-19 के बीच नक्सली हिंसा की संख्या 2013-15 की तुलना में क्रमश: 15.8 फीसदी कम रही, जबकि इस कारण होने वाली मौत की संख्या में भी 16.6 फीसदी कमी आई। रेड्डी ने बताया कि 2018 में 30 जून तक नक्सली हिंसा में 139 लोगों की मौत हुई जबकि 2019 में इस दौरान 117 मौतें हुईं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार नक्सलवाद से निपटने के लिए एक समग्र नीति लागू कर रही है। इसके तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की तैनाती करने के साथ ही विकास कार्य किए जा रहे हैं।