फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संसद: दिल्ली हिंसा पर हंगामा जारी, गृह मंत्री शाह के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

Mon, 02 Mar 2020 02:48 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 02 Mar 2020 02:48 PM IST
खास बातें

संसद का दूसरा बजट सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने दिल्ली हिंसा को लेकर दोनों सदनों में काफी हंगामा किया। जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। संसद की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हुई है लेकिन विपक्ष हिंसा को लेकर गृह मंत्री शाह के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है। जिसके बाद संसदीय कार्यमंत्री ने मोर्चा संभालते हुए विपक्ष को 1984 में हुए दंगों को लेकर घेरा। यहां पढ़ें संसद की कार्रवाई से जुड़ा हर अपडेट

विज्ञापन
Parliament session live updates opposition to target govt over delhi violence in loksabha rajyasabha
लोकसभा में विपक्ष ने दिल्ली हिंसा पर हंगामा किया - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

02:47 PM, 02-Mar-2020

कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हुई संसद

लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।


 
02:40 PM, 02-Mar-2020

इस रवैये की निंदा करता हूं

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा, 'जिन लोगों ने 1984 में 3000 लोगों के मारे जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की थी, वही लोग आज यहां हंगामा कर रहे हैं। मैं इस रवैये की कड़ी निंदा करता हूं।'
 

 
विज्ञापन
02:22 PM, 02-Mar-2020

लोकसभा में कांग्रेस सांसदों ने दिखाए प्लाकार्ड

कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा में दिल्ली हिंसा को लेकर नारे लगाए और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगते हुए प्लेकार्ड (पर्चे) दिखाए।
 
 
02:20 PM, 02-Mar-2020

दिल्ली हिंसा पर विपक्ष ने फिर किया हंगामा

राज्यसभा के दोबारा शुरू होने के बाद एक बार फिर से विपक्ष ने दिल्ली हिंसा को लेकर उच्च सदन में हंगामा शुरू कर दिया।
 

 
11:59 AM, 02-Mar-2020

तीन दिन तक सरकार निष्क्रिय रही- गुलाम नबी आजाद

नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अगर सामान्य हालात बहाल करने में सरकार की रुचि होती तो हिंसा शुरु होने के बाद तीन दिन तक सरकार निष्क्रिय न रहती। आजाद के इस कथन का विरोध करते हुए नेता सदन थावर चंद गहलोत ने कहा कि सरकार की सक्रियता के कारण ही दिल्ली में कानून व्यवस्था की सामान्य स्थिति बहाल हुई है और अब सभी इलाकों में शांति है।
11:22 AM, 02-Mar-2020

कांग्रेस सांसदों ने संसद में किया प्रदर्शन

कांग्रेस सांसद जिसमें राहुल गांधी, शशि थरूर और अधीर रंजन चौधरी शामिल हैं उन्होंने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। सभी दिल्ली हिंसा को लेकर गृह मंत्री शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:08 AM, 02-Mar-2020

जेडीयू सांसद को श्रद्धांजलि देने के बाद दो बजे तक स्थगित

बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन सोमवार को लोकसभा सदस्य दिवंगत बैद्यनाथ प्रसाद महतो को श्रद्धांजलि देने के बाद निचले सदन की बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।लोकसभा की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सदन को बिहार के बाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र से जदयू सांसद महतो के निधन की जानकारी दी।सदन ने कुछ पल का मौन रखकर दिवंगत सदस्य को श्रद्धांजलि दी। महतो पंद्रहवीं लोकसभा में भी सदस्य रहे थे। वह तीन बार बिहार विधान परिषद के सदस्य और बिहार सरकार में मंत्री भी रहे। उनका निधन गत 28 फरवरी को 72 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में हो गया। दिवंगत सदस्य को श्रद्धांजलि देने के बाद अध्यक्ष बिड़ला ने सदन की बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
 
10:57 AM, 02-Mar-2020

टीएमसी सांसदों का विरोध-प्रदर्शन

दिल्ली हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के संसद परिसर के अंदर गांधी प्रतिमा के सामने विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। टीएमसी सांसदों ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है और मुंह पर अंगुली रखे हुए हैं। इनका इशारा है कि कुछ मत देखो, कुछ मत बोलो।

 
10:45 AM, 02-Mar-2020

अमित शाह और राजनाथ सिंह पहुंचे संसद

बजट सत्र के दूसरे चरण में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंचे।
 
10:00 AM, 02-Mar-2020

संसद: दिल्ली हिंसा पर हंगामा जारी, गृह मंत्री शाह के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि उनकी पार्टी दिल्ली हिंसा के मुद्दे को मजबूती से उठाएगी और पूछेगी की हिंसा क्यों हुई। सीपीआई के महासचिव डी राजा ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली पुलिस की निष्क्रियता को लेकर शाह से जवाब मांगेगी, जो गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है। एनसीपी, सीपीएम, सीपीआई, राजद, डीएमके और आप जैसे दलों के नेता भी हिंसा को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे।

दिल्ली हिंसा पर संसद परिसर में प्रदर्शन

दिल्ली में हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान, संजय सिंह और सुशील गुप्ता संसद परिसर के अंदर गांधी प्रतिमा के सामने हाथ में तख्तियां लेकर भाजपा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed