{"_id":"6579907804b27754a7073393","slug":"parliament-security-lapse-anniversary-of-attack-pannu-threat-yet-how-did-such-a-lapse-in-security-happen-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliament Security Lapse: संसद हमले की बरसी और पन्नू की धमकी, फिर भी कैसे हुई सुरक्षा में ऐसी चूक?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parliament Security Lapse: संसद हमले की बरसी और पन्नू की धमकी, फिर भी कैसे हुई सुरक्षा में ऐसी चूक?
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Parliament Security Breach
- फोटो :
Amar Ujala
विस्तार
2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले की 22वीं बरसी के दिन एक बार फिर संसद की सुरक्षा में गहरी चूक की बात सामने आई है। आज संसद पर दो हमले हुए। लोकसभा में शून्यकाल की कार्रवाई के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए। वे सांसदों को बैठने की सीटों को लांघते हुए आगे बढ़ने लगे जिसे सांसदों ने रोक दिया। दूसरा हमला संसद के बाहर हुआ जहां एक महिला और एक पुरुष ने जबरदस्ती संसद में प्रवेश करने की कोशिश की। वे संसद के बाहर नारेबाजी करने लगे और उनके पास से भी रंगीन गैस जैसी कुछ चीजें मिलीं जिसके विषय में जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं, लेकिन इसे सुरक्षा में गंभीर चूक माना जा रहा है।
आज संसद पर हमले के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले में शहीद हुए वीर जवानों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की थी। ऐसे दिनों में सामान्य तौर पर सुरक्षा व्यवस्था अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा कड़ी कर दी जाती है। लेकिन इसके बाद भी संसद की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक होना बेहद गंभीर घटना है। इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए कठोर कदम उठाकर ही ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है।
गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी
ठीक इसी समय चरमपंथी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी भारत पर हमले को लेकर तमाम चेतावनी दे रखी है। उसने धमकी दी है कि वह जल्द ही भारत पर कई हमले करेगा। उसने भारत से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को भी एयर इंडिया से उड़ान न भरने की चेतावनी दे रखी है। इसके पहले लालकिले पर उसके समर्थन में कुछ युवाओं ने आपत्तिजनक झंडा लहराने की कोशिश की थी। लेकिन इतनी बड़ी धमकी के बाद भी इस तरह की घटना होने को बेहद खतरनाक माना जा रहा है।
चल रही है 26 जनवरी की तैयारी
इस समय 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाने के लिए भी कर्तव्य पथ (राजपथ) पर तैयारियां चल रही हैं। हर तरफ सुरक्षा एजेंसियों के जवानों का जमावड़ा रहता है। आने-जाने वाले हर आदमी की जांच की जाती है। नया संसद भवन कर्तव्य पथ के बिल्कुल करीब बना हुआ है। इसके बाद भी यहां इस तरह की घटना होने से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है।
संसद पर हमला: राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि यह सुरक्षा में चूक का सामान्य मामला नहीं है। यह संसद पर हमला है। उन्होंने कहा है कि संसद पर हमला करने वालों की पूरी जांच होनी चाहिए जिससे हमला करने के पीछे के उद्देश्यों को सामने लाया जा सके। उन्होंने कहा है कि यदि संसद सुरक्षित नहीं है तो आज देश में किसे सुरक्षित माना जा सकता है। उन्होंने इस हमले की कड़ी भर्तसना की है।