फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliament security breach accused amol shinde wants to join indian army

Parliament: सेना में भर्ती होना चाहता था संसद में घुसपैठ का आरोपी अमोल, आर्थिक तंगी के चलते नहीं कर पाया पढ़ाई

Thu, 14 Dec 2023 02:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 14 Dec 2023 02:53 PM IST
सार

अमोल की मां ने बताया कि केसर बाई ने बताया कि वह हमेशा सेना में जाना चाहता था लेकिन मैंने उसे नौकरी करने को कहा था। जब पुलिस हमारे घर पहुंची, तभी हमें घटना के बारे में पता चला।

विज्ञापन

विस्तार

संसद में घुसपैठ के आरोपी अमोल शिंदे सेना में भर्ती होना चाहता था। इसके लिए उसने सेना की कई भर्तियों में हिस्सा भी लिया था लेकिन उसका चयन नहीं हो पाया। अमोल के माता-पिता ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अमोल आगे पढ़ना चाहता था और इसके लिए वह 4000 रुपये प्रति महीना मांग रहा था लेकिन हम दे नहीं सके। परिजनों ने बताया कि अमोल ने दिहाड़ी मजदूर के तौर पर भी काम किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने जब्त किए अमोल के दस्तावेज
अमोल शिंदे (25 वर्षीय) लातूर की चकूर तहसील के जारी गांव का निवासी है। अमोल को बुधवार को हरियाणा के जींद की निवासी नीलम (42 वर्षीय) के साथ संसद भवन के बाहर गैस के कैनिस्टर फोड़ने का आरोप है। इसके चलते संसद भवन परिसर में धुआं भर गया था। इस दौरान दोनों ने 'तानाशाही नहीं चलेगी', 'भारत माता की जय' जैसे नारे भी लगाए। घटना के बाद लातूर पुलिस की एक टीम जारी गांव पहुंची और अमोल के बारे में पूछताछ की। अमोल की मां ने बताया कि केसर बाई ने बताया कि वह हमेशा सेना में जाना चाहता था लेकिन मैंने उसे नौकरी करने को कहा था। जब पुलिस हमारे घर पहुंची, तभी हमें घटना के बारे में पता चला। पुलिस उसके स्पोर्ट्स संबंधी दस्तावेज अपने साथ लेकर गई है। 
विज्ञापन


आगे पढ़ाई करना चाहता था अमोल शिंदे
उन्होंने कहा कि 'अमोल हमेशा से लातूर जाकर पढ़ना चाहता था, जिसके लिए वह 4000 रुपये महीना मांगता था लेकिन हम दे नहीं सके क्योंकि हमने उसकी स्कूली पढ़ाई पर ही सारा पैसा खर्च कर दिया था।' पिता धनराज शिंदे ने बताया कि अमोल दिहाड़ी मजदूर के तौर पर भी काम कर चुका था। उन्होंने कहा कि 'अगर वह बच गया तो गांव वापस लौट आएगा लेकिन अगर नहीं आ सका तो हम मानेंगे कि हमारा कोई बेटा ही नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अमोल दलित वर्ग से ताल्लुक रखता है और उसने स्नातक की पढ़ाई की है। उसके परिवार में माता-पिता और दो भाई और हैं। वो भी दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। अमोल के परिजनों ने बताया कि अमोल 9 दिसंबर को घर से यह कहकर गया था कि वह सेना की भर्ती में शामिल होने जा रहा है। बता दें कि बुधवार को संसद की सुरक्षा में चूक के आरोप में अमोल और नीलम के साथ सागर शर्मा और मनोरंजन डी को गिरफ्तार किया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed